एक्सप्लोरर

Corona Virus: कोरोना से दिमाग पर हो रहा है असर तो खाने में शामिल करें ये 5 चीजें

Mental Health: दिमागी रूप से हेल्दी और एक्टिव रहने के लिए आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिससे ब्रेन हेल्दी और एक्टिव रहे. खाने में अंडा, अखरोट, बादाम, हरी सब्जी और डार्क चॉकलेट जैसी चीजें खानी चाहिए.

Brain Health: कोरोना काल में लोगों के दिमाग पर काफी असर हो रहा है. जो लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं उनमें कई तरह की मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियां नज़र आ रही है. इसके अलावा जिन लोगों ने कोरोना में अपनो को खो दिया है उन्हें भी सदमा लगा है. ऐसे में लोगों की याद्दाश्त पर भी इसका असर पड़ रहा है. कई लोगों में एंग्जायटी की समस्या हो रही है. ऐसे कई लोग हैं जो अपने घर परिवार से दूर हैं उन्हें भी मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा एक ही घर में पूरे दिन साथ रहने पर भी कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं. इन सभी समस्याओं से उबरने के लिए आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. आज हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनके सेवन से आप दिमाग तेज और सक्रिय बना सकते हैं. आइये जानते हैं.

1- अखरोट- मेंटल हेल्थ अच्छी रखने के लिए आपको रोज अखरोट खाने चाहिए. अखरोट से दिमाग तेज और स्वस्थ रहता है. अखरोट में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे दिमाग तेज और एक्टिव होता है. अखरोट में विटामिन ई, कॉपर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जिससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और कार्य क्षमता बढ़ती है. 

2- कद्दू के बीज- दिमाग को हेल्दी और एक्टिव बनाने के लिए कद्दू के बीज भी फायदेमंद हैं. कद्दू के बीजों में जिंक काफी होता है जिससे याद्दाश्त बढ़ती है. इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन भी काफी होता है. कद्दू के बीज दिमाग को फुल ऑफ एनर्जी देते हैं. इससे सोचने की क्षमता बेहतर होती है. साथ ही दिमाग का विकास भी अच्छा होता है. 

3- अंडा- अंडे में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है. अंडा शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहतरीन फूड है. अंडे में विटामिन बी और कोलीन जैसे पोषक तत्व होते हैं जिससे दिमाग स्वस्थ रहता है. विटामिन बी डिप्रेशन और चिंता को दूर करने में मदद करता है. तो वहीं कोलीन दिमागी की शक्ति बढ़ाता है. 

4- हरी सब्जियां- दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए आपको डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां भी शामिल करनी चाहिए. हरी सब्जियां खाने से दिमाग मजबूत होता है. मेंटल हेल्थ के लिए आपको पालक, ब्रोकली और केल जैसी सब्जियां खाने में शामिल करनी चाहिए. इन सब्जियों में विटामिन के, फोलेट, बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे पोषक तत्व होते हैं. जो मेमोरी बढ़ाने में मदद करते हैं.  

5- डार्क चॉकलेट- मस्तिष्क के लिए डार्क चॉकलेट भी काफी फायदेमंद है. डार्क चॉकलेट खाने में जितनी टेस्टी होती है उसके फायदे भी उतने ही ज्यादा होते हैं. कोको से बनने वाली डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है. जिसे खाने से एंग्जायटी, तनाव और अवसाद दूर हो जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: जानिए सेहत के लिए कॉपर की भूमिका और महत्व, इन फूड्स से मिलेगी अधिक मात्रा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी
सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget