एक्सप्लोरर

कम जगह में करना चाहते हैं होम गार्डनिंग तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

चाहे वह आपका बालकनी का कोना हो, अपार्टमेंट की गैलरी या फिर बरामदे का कोई हिस्सा, इन खास तकनीकों के जरिये इन जगहों को भी हरा-भरा व आकर्षक बनाना आसान है. आइए जानते हैं कैसे?

होम गार्डनिंग का शौक रखने वालों के लिए जगह की कमी एक बड़ी समस्या हो सकती है. विशेष रूप से अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपना होम गार्डन बनाना चाहते हैं लेकिन पर्याप्त जगह न होने की वजह से वह नहीं कर पाते हैं. लेकिन कुछ क्रिएटिव तरीकों से आप छोटे स्पेस में भी खूबसूरत गार्डन डेवलप कर सकते हैं. चाहे वह आपका बालकनी का कोना हो या फिर अपार्टमेंट की छोटी-सी जगह, कुछ आसान तकनीकों से इसे हरा-भरा बनाया जा सकता है. 

आज के युग में छोटी जगहों को भी खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह की गार्डनिंग तकनीकें मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल कर हम अपने घर या बालकनी में सुंदर गार्डन तैयार कर सकते हैं. कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखकर छोटी जगहों को भी हरा-भरा और सुंदर बनाया जा सकता है. यहां हम जानेंगे कि कम जगह में कौन सी गार्डनिंग तकनीकें अपनाकर हम घर पर खूबसूरत गार्डन बना सकते हैं. 

वर्टिकल गार्डनिंग का चुनाव करें 
जब भी हम छोटे स्पेस में गार्डनिंग की बात सोचते हैं तो सबसे पहले हमें वर्टिकल गार्डनिंग पर फोकस करना चाहिए. वर्टिकल गार्डनिंग का मतलब है ऊपर की ओर गार्डनिंग. इसमें हम दीवारों और किसी सपोर्ट फ्रेम की मदद से पौधों को ऊपर की तरफ बढ़ाते हैं. यह तरीका छोटे स्पेस में बेहतरीन साबित होता है क्योंकि ऐसे गार्डन में नीचे की तरफ जगह की कमी की समस्या नहीं आती. चाहे आपके पास सिर्फ एक कोना ही क्यों न हो, वर्टिकल गार्डन से उसे हरा-भरा बनाया जा सकता है.

हैंगिंग प्लांट्स का इस्तेमाल करें 
हैंगिंग प्लांट का मतलब है ऐसे पौधे जो ऊपर की ओर लटकते रहते हैं. इन्हें आप अपने घर की दीवारों, बरामदों, किनारों या शेल्फ पर आसानी से लगा सकते हैं. जब आप अपने घर में मौजूद खाली स्पेस और शेल्फ का इस तरह इस्तेमाल करते हैं तो नीचे कमरे में फर्श पर जगह कम पड़ने की समस्या नहीं आती. यही वजह है कि हैंगिंग प्लांट्स छोटे अपार्टमेंट और हाउस में गार्डनिंग के लिए बेहद उपयुक्त माने जाते हैं. 

कंटेनर गार्डनिंग करें
कई प्रकार के पुराने कंटेनर, टब, टायर आदि का इस्तेमाल करके भी आसानी से गार्डन तैयार किया जा सकता है. इनमें मिट्टी भरकर और पौधे लगाकर हम बिना किसी खर्च के एक सुंदर गार्डन तैयार कर सकते हैं. यह तरीका खासतौर से छोटी जगहों और अपार्टमेंट्स के लिए बहुत ही उपयुक्त साबित होता है. 

छोटे पौधों को ही रखें
छोटी जगहों में गार्डनिंग के लिए हमें ऐसे पौधों का चुनाव करना चाहिए जो ज़्यादा जगह ना लें. बड़े पौधे और पेड़ तो धीरे-धीरे फैलते जाते हैं और जगह घेर लेते हैं. इसलिए छोटी जगहों के लिए छोटे पौधे जैसे गमले में लगाए जाने वाले फूलों व पौधों को रखना चाहिए. 

मल्टी-लेयर गार्डनिंग 
एक ही जगह पर अलग-अलग तरह के पौधे एक के ऊपर एक लगाकर भी गार्डनिंग की जा सकती है. एक ही स्थान का इस तरह अधिकतम इस्तेमाल कर उसे हरा-भरा बनाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rekha Luxury Home: सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी
सबकुछ देखा तो भी एक बार जरूर देखें रेखा का घर, दिल जीत लेगी एक-एक लग्जरी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget