एक्सप्लोरर

Lifestyle Tips: स्वस्थ रहना है तो सिर्फ इतनी मात्रा में करें शराब का सेवन

Alcoholic Liver Disease: शराब लिवर के लिए बहुत खतरनाक है. अगर आप सीमित मात्रा में शराब पीते हैं तो इतना नुकसान नहीं पहुचता. जानिए कितनी मात्रा में पीनी चाहिए शराब.

Liver Damage From Alcohol: लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक है. स्वस्थ रहने के लिए लिवर का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है. लिवर के बिना कोई व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता है. आपकी ओवरऑल हेल्थ को बनाए रखने में लिवर अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखने की कोशिश करनी चाहिए. हालांकि आजकल की लाइफस्टाइल में शराब शामिल है. ज्यादातर लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं, जो लिवर के लिए खतरनाक है.

शराब से लिवर संबंधी बीमारियां पैदा होती है. इससे लिवर में सूजन या लिवर फेल होने का खतरा रहता है. ज्यादा शराब पीने से लिवर में स्कार्स पड़ जाते हैं जिसे सिरोसिस के रूप में जाना जाता है. इसलिए अगर आप ड्रिंक करते हैं तो आपको ये जानना जरूरी है कि आपको कितनी मात्रा में शराब पीनी चाहिए, जिससे लिवर को नुकसान न पहुंचे.

कितनी मात्रा में शराब पीनी चाहिए?
ड्रिंकवेयर के अनुसार, शराब से संबंधित फैटी लीवर की बीमारी ऐसे 90 प्रतिशत लोगों में विकसित होती है, जो हर रोज 40 ग्राम या 4 यूनिट से ज्यादा शराब का सेवन करते हैं. ये करीब 12 प्रतिशत एबीवी के 2 मीडियम गिलास वाइन के बराबर और 4 प्रतिशत एबीवी रेगुलर स्ट्रेंथ के 2 पिंट्स से कम होगी. 

शराब का लिवर पर असर
जब हम शराब पीते हैं तो लिवर अल्कोहल जैसे जहरीले पदार्थों को कम करने का काम करता है. लीवर में पाए जाने वाले एंजाइम अल्कोहल को तोड़ने का काम करते हैं और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं. हालांकि लंबे समय तक ऐसा करने से लिवर पर असर पड़ने लगता है. इससे फैटी लिवर की समस्या शुरु होती है. लिवर पर सूजन आने लगती है और स्कार्स बनने लगते हैं. 

हालांकि लिवर में रिजेनरेट होने की क्षमता होती है, लेकिन कई बार अल्कोहल को फिल्टर करते वक्त लिवर की कुछ सेल्स डेड हो जाती हैं. लंबे समय तक अल्कोहल का सेवन करने से लिवर धीरे-धीरे डैमेज होने लगता है. अगर आप शराब पीना बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे लिवर में सुधार आने लगता है.

महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक है अल्कोहल 
अगर आप एक साथ बहुत ज्यादा मात्रा में ड्रिंक लेते हैं और आपको पहले से कोई लिवर से संबंधित बीमारी है या फिर आप हेपेटाइटिस सी से प्रभावित रहे हैं तो ये लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे एआरएलडी का खतरा बढ़ जाता है. वहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में शराब पीने से लिवर से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखी गई है.

लिवर के लिए टेस्ट
अगर आप ड्रिंक करते हैं तो आपको समय-समय पर लिवर का टेस्ट करवाते रहना चाहिए. लिवर के टेस्ट के लिए आप कंप्लीट ब्लड काउंट (CBC), लिवर फंक्शन टेस्ट जिसमें लिवर एंजाइम टेस्ट शामिल हो, एक एब्डोमिनल कंप्यूटेड टोमोग्राफी सीटी स्कैन (an abdominal computed tomography CT scan), एब्डोमिनल अल्ट्रासाउंड और लिवर बायोप्सी करा सकते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Lifestyle Tips: एसी का टेंपरेचर 24-25 से कम रखते हैं, तो हो जाएं सावधान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget