एक्सप्लोरर

गर्मियों में सनबर्न से बचाएंगे ये आसान घरेलू उपाय, झुलसी हुई त्वचा भी चमकने लगेगी

गर्मी में सबसे ज्यादा चिंता चेहरे को लेकर होती है. तेज धूप से सनबर्न और टैनिंग की समस्या होने लगती है. ऐसे में आप टैनिंग और सनबर्न से बचने के लिए इन घरेलू उपायों को अपनाएं.

गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है. गर्मी का असर सीधा आपके चेहरे पर भी पड़ता है. ऐसे में धूप में निकलने से अक्सर लोगों को सनबर्न और टैनिंग की समस्या होने लगती है. दरअसल, गर्मियों में ज्यादा समय तक धूप में रहने से चेहरे पर असर पड़ना शुरू हो जाता है. काम-काज के चक्कर में लोगों को घर से बाहर तो निकलना पड़ता ही है. ऐसे में आप जब भी घर से निकलें सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. हालांकि बहुत सारे लोगों की त्वचा पर सनस्क्रीन सूट नहीं करता है. ऐसे लोगों को सनबर्न की समस्या ज्यादा होती है. धूप से चेहरे की रंगत धीरे-धीरे अपने आप बदलने लग जाती है और चेहरे पर थोड़ा सा भी बदलाव काफी गंदा दिखता है. ऐसे में कोई भी चेहरे को लेकर समझौता नहीं कर सकता है. आप खुद को सनबर्न या टैनिंग से बचाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं, जो चेहरे के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे. इन घरेलू उपाय से सनबर्न और टैनिंग की समस्या काफी कम हो जाएगी.

1- बेसन, हल्दी और नींबू- टैनिंग को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है बेसन, हल्दी और नींबू का रस मिलाकर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं. दरअसल, इन सारी चीजों में कई ऐसे तत्त्व मौजूद होते हैं, जो टैनिंग को दूर करने में मदद करते है.

कैसे इस्तेमाल करें

1- एक कटोरी लें, उसमें 2 चम्मच बेसन लें.
2- 1 चम्मच हल्दी डालें.
3- आधा नींबू का रस मिलाएं.
4- अब इसमें हल्का पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
5- अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं.
6- जैसे ही चेहरा सूखने लगे, हाथो में पानी लगाकर पूरे चेहरे की अच्छे से मसाज करें.
7- अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

2- एलोवेरा- एलोवेरा चेहरे के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. एलोवेरा एकदम नेचुरल होता है और उसमें कई से ऐसे तत्त्व होते हैं जो चेहरे को ग्लो करने में मदद करते है.

कैसे इस्तेमाल करें 

1- एलोवेरा का जेल अपने चेहरे, पैर और गर्दन पर लगाएं.
2- लगभग 20-25 मिनट तक रहने दें.
3- अब फेस को ठंडे पानी से धो लें.

3- दही- दही चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है. दही को अन्य चीजों के साथ मिलाकर लगाने की सालाह कई बार दी जाती है, जिससे चेहरा साफ होता है. सनबर्न होने पर भी ठंडा दही काफी फायदेमंद साबित होता है.

कैसे इस्तेमाल करें

1- एक कटोरी में एकदम ठंडा दही लें.
2- उन जगहों पर लगा लें जहां सनबर्न हुआ हो.
3- लगभग 20-25 मिनट तक रहने दें, फिर चेहरा धो लें.
4- दिन में कम से कम 2 बार ऐसा करें.

4- दूध, शहद और नींबू
दूध, शहद और नींबू का रस भी सनबर्न के लिए काफी असरदार साबित होता है.

कैसे इस्तेमाल करें 

1- एक कटोरी लें, उसमें 2 चम्मच दूध लें.
2- 1 चम्मच शहद डालें.
3- आधे नींबू का रस मिलाएं.
4- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
5- अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं.
6- चेहरे को लगभग 25 मिनट तक वैसे ही रहने दें.
7- अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

5- दही और हल्दी- दही और हल्दी दोनों ही काफी अहम चीजें होती हैं जो आप भी चेहरे पर जरूर लगाते होंगे. ऐसे में ये चीजें सनबर्न को रोकने में भी काफी असरदार साबित होती है.

कैसे इस्तेमाल करें

1- 1 कटोरी में 3 चम्मच दही लें.
2- 1 चम्मच हल्दी डालें.
3- अब दोनों चीजों को अच्छे तरह से मिला लें.
4- अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगा लें.
5- जैसे ही सूख जाएं धो लें.

ये भी पढ़ें: हर हफ्ते करें बालों की डीप कंडीशनिंग, बाल झड़ने की समस्या हो जाएगी गायब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Ker Sangri Sabzi: घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की फेमस केर सांगरी की खट्टी-मीठी सब्जी
Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget