एक्सप्लोरर

गले में खराश है तो आजमाएं ये नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

बदलते मौसम में गले में खराश होना आम बात है. इसके लिए आप इन नुस्खों को अपना सकते हैं.

मौसम बदलते ही अगर खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं तो गले में खराश होने लगती है जिस वजह से गले में दर्द भी होने लगता है. ऐसे में हमें खाने पीने में दिक्कत होने लगती है. गले में खराश किसी भी वजह से हो सकती है. अगर हम कुछ ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन कर लेते हैं तो या फिर खाने पीने के समय में परिवर्तन हो जाता है तब भी गले में खराश हो जाती है. ऐसे में हमें बदलते मौसम का ध्यान रखना चाहिए और ठंडी चीजों का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं किन चीजों से गले की खराश को दूर कर सकते हैं.  

इन वजह से होती है गले में खराश

  • ठंडी चीजों का सेवन
  • खट्टी चीजों का सेवन
  • डिहाइड्रेशन
  • वायरल इंफेक्शन
  • फूड एलर्जी
  • ड्रग एलर्जी
  • मौसम बदलना

इन नुस्खों से ठीक होगा गले में खराश

  • अदरक- अदरक की तासीर काफी गर्म होती है. इसलिए ध्यान से इसका सेवन करें. दरअसल, अदरक में जिंजरोल होता है, जिसमें शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं. आयुर्वेद में इसका प्रयोग सदियों पहले से होता आ रहा है. घरेलू  नुस्खों में यह काफी काम आता है. गले की खराश दूर करने के लिए अदरक का एक टुकड़ा लेकर उसे कद्दूकस कर लें और 1 गिलास पानी में डालकर उबाल लें. लगभग 5 मिनट तक उबालने के बाद उस पानी को छान लें और फिर उसका सेवन करें. दिन में 2 बार इसका सेवन करें.
  • शहद- गले में खराश से राहत दिलाने में शहद काफी मदद कर सकती है. इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है, बस सुबह-सुबह उठकर 1 चम्मच शहद खाना है. अगर शहद न खा पाएं तो 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें शहद प्राकृतिक होना चाहिए, उसमें कुछ मिलावट न हो.
  • विनेगर- एपल साइडर विनेगर सिर्फ गले की खराश ही नहीं बल्कि वेट लॉस में भी मदद कर सकता है. एक्सपर्ट द्वारा इसके कई फायदे बताए गए हैं. गले में राहत के लिए 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को 1 गिलास गरम पानी में मिलाएं और उसका सेवन करें.
  • लौंग- लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाए जाते हैं. गले की खराश या जलन को दूर करने के लिए या तो कच्ची लौंग को चबा सकते हैं या लौंग का पानी पी सकते हैं. लौंग का पानी तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी लें और उसमें 2-3 लौंग डालकर 5 मिनिट तक उबालें. इसके बाद ठंडा होने पर इसका सेवन करें.
  • नमक- गले में खराश से आराम दिलाने में नमक का पानी मदद कर सकता है. इसके लिए गुनगुना पानी लेकर उसमें आधा चम्मच नमक डालें. उसके बाद मुंह में 1 घूंट पानी लेकर 10 सेकेंड तक गार्गल करें. इसके बाद उस पानी को बाहर थूंक दें. इसके बाद फिर से इस प्रोसेस को दोहराएं. दिन में 3-4 बार ऐसा करेंगे, तो 1-2 दिन में काफी आराम मिल जाएगा.
  • हल्दी- हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जिस कारण से यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. गले की खराश में राहत के लिए एक पैन में 1 कप दूध डालें और उसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर डालें. ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें. अधिक फायदे के लिए कच्ची हल्दी का भी प्रयोग कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इन घरेलू उपायों से नहीं आयेगी पसीने से बदबू

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget