एक्सप्लोरर

हर कपल अपने पार्टनर को आज ही शेयर कर दें ये बातें, वरना इन कारणों से हो जाते हैं ब्रेकअप

अगर आप एक सफल और मजबूत रिश्ता चाहते हैं तो एक दूसरे के बारे में आपको ये 7 बातें जरूर पता होनी चाहिए. जानिए आखिर क्या हैं ये बातें...

Relationship tips: रिश्तों को सफल बनाना चुटकी बजाने जितना आसान नहीं है. रिश्ते मेहनत, ईमानदारी, जिम्मेदारी और कई जरूरी बातों से बनते हैं. अगर आप किसी के साथ  रिलेशन में हैं और दोनों एक समान गतिविधियां, एक तरह का खाना, वही रोजमर्रा की बातचीत करते हैं तो इससे रिश्ते में बोरियत आने लगती है और फिर दोनों में से एक किसी दूसरी ओर आकर्षित होने लगता है या नई चीज खोजने लगता है. रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि आप एक दूसरे से परिपूर्ण हो और दोनों एक दूसरे को अहमियत देते हो. एक सफल और अच्छा रिश्ता वही है जिसमें आपको अपने पार्टनर की सभी बातों के बारे में जानकारी हो और आप उनके अच्छे-बुरे का ध्यान रखते हो. समय-समय पर अपने रिलेशनशिप में नई चीजें ट्राई करना भी रिश्ते में प्यार बढ़ाता है और एक्साइटमेंट बनी रहती है.

मनोवैज्ञानिक और सर्टिफाइड रिलेशनशिप एक्सपर्ट टॉड बारात्ज़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक जानकारी साझा की जिसमें उन्होंने बताया कि एक कपल को एक दूसरे के बारे में ये 7 जानकारी जरूर पता होनी चाहिए. अगर ऐसा है तो समझो उनका रिश्ता अच्छा और मजबूत है.

जानिए आखिर क्या हैं वो 7 बातें 

बचपन 

शुरुआती पारिवारिक रिश्ते ही तय करते हैं कि हम अपने शेष जीवन के लिए कौन है. एक अच्छे रिश्ते में कपल को एक दूसरे के बचपन के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे वो सामने वाले व्यक्ति से अच्छे से कनेक्ट हो पाएं और अंडरस्टैंडिंग अच्छी और डीप हो सके.

पुराना रिश्ता 

अगर आप एक सफल और अच्छे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं तो आपको एक दूसरे के पुराने रिश्ते के बारे में कुछ जानकारी जरूर होनी चाहिए. इससे आपको उन बातों के बारे में जानकारी मिलेगी कि रिश्तो में क्या गलतियां नहीं करनी है, किन बातों का ध्यान रखना है. ये बाते आपको एक दूसरे को बेहतर समझने में मदद करेंगी जिससे अच्छे रिश्ते का निर्माण हो सके.

खुले मन से बताए अपनी बात 

हर व्यक्ति का प्यार जाहिर करने का तरीका अलग अलग होता है और अलग-अलग तरीके से ही वह प्यार की चाहत रखता है. सफल रिश्ते में ये जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को वह सभी बातें बताएं जो आप उनसे चाहते हैं या जिनकी आप अपेक्षा करते हैं. इससे आपका पार्टनर आपकी जरूरत का ध्यान रखेगा और रिश्ते में मजबूती और प्यार बढ़ेगा. 

सच्चाई है जरुरी 

एक दूसरे को वह सभी बातें बताएं जिससे आपको गुस्सा, पीड़ा और गहरी चोट पास्ट या प्रेजेंट या आने वाले कल में पहुंच सकती है. अपने बारे में सामने वाले व्यक्ति को सारी बातें सच्चाई से बताएं जिससे आपके रिश्ते में जब कठिन समय आए तो आपका पार्टनर आपको अच्छे से समझ सके और स्पेस देकर सिचुएशन को बेहतर बनाने की कोशिश करें. 

शारीरिक संबंध 

शारीरिक संबंध भी रिश्ते को मजबूत और लंबा बनाने में अहम योगदान निभाता है. अपने पार्टनर को वह सभी बातें बताएं जो आप इस दौरान चाहते हैं और किन बातों से बचना है. इससे न केवल आप दोनों के बीच शारीरिक संबंध अच्छा होगा बल्कि बॉन्ड भी गहरा होते जाएगा. 

अंदरूनी बातों को करें शेयर

अपने पार्टनर के साथ उन अंदरूनी बातों और फीलिंग को शेयर करें जो आप दिनभर दिमाग में सोचते रहते हैं. ये बात किसी भी चीज से सम्बंधित हो सकती है.

भविष्य की योजना

अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता लंबा और मजबूत बना रहे तो इसके लिए अपने पार्टनर के साथ भविष्य के प्लांस और गोल साझा करें. आने वाली 2 से 5 साल में आप क्या चाहते हैं और किस तरह चीजों को पाना चाहते हैं, इस तरह की बातें अपने पार्टनर को बताएं जिससे वह आपको और बेहतर समझ पाएगा और रिश्ता मजबूत होगा. 

 एक सफल रिश्ता वही है जिसमें इमानदारी, सच्चाई और एक दूसरे के लिए प्रेम हो.

यह भी पढ़ें:

Tomato Ketchup: घर पर बनाएं बिल्कुल बाजार जैसा टोमैटो केचप, बच्चे और बड़े सब हो जाएंगे आपके फैन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pumpkin Seed Oil Tips: घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज के तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज का तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
Kitchen Cleaning Tips: क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
Room Cleaning Tips: झाड़ू लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम
झाड़ृ लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget