एक्सप्लोरर

Tomato Ketchup: घर पर बनाएं बिल्कुल बाजार जैसा टोमैटो केचप, बच्चे और बड़े सब हो जाएंगे आपके फैन

Quick Recipe:आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर टोमैटो केचप बनाने की रेसिपी जो टेस्टी होने के साथ-साथ हल्दी भी है.अच्छी बात यह है कि इसमें किसी तरह के प्रिजर्वेटिव्स नहीं होते.

Tomato Ketchup Recipe: फ्रेंच फ्राइज़ हो, बर्गर, सैंडविच या ऑमलेट, ये ऐसे कुछ  डिशेज हैं जो टमाटो केचप के बिना अधूरे हैं. इसका मीठा, नमकीन और तीखा स्वाद हमारी रसोई का एक जरूरी हिस्सा है जो खाने के स्वाद को डबल कर देता है. बच्चे हो या बड़े सभी टोमेटो केचप के फैन होते हैं. वजह है कि सामान की लिस्ट में इसका नाम टॉप पर होता है. लेकिन बाजार से हम जो केचप खरीदते हैं वो चीनी, सोडियम और  प्रिजर्वेटिव्स से भरा होता है, जिससे यह एक अनहेल्दी ऑप्शन बन जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर टोमैटो केचप बनाने की रेसिपी जो टेस्टी होने के साथ-साथ हल्दी भी है.
 
इंग्रेडिएंट्स 
 
  •  1 किलो टमाटर
  • 4 लहसुन की कली
  • 1 प्याज
  • 1 चुकंदर
  • 2 छोटे चम्मच सिरका
  • ¼ कप गुड़
  • ½ छोटा चम्मच अदरक पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
 
  घर पर टोमैटो केचप बनाने की रेसिपी
 
  •  टमाटरों को अच्छी तरह धोकर टुकड़ों में काट लीजिए.  अब लहसुन, प्याज, चुकंदर को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • एक पैन में टमाटर, लहसुन, प्याज और चुकंदर डालें. आधा कप पानी डालें और तेज आंच पर 10 मिनट तक उबलने दें.
  • अब गुड़ पाउडर, अदरक पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक डालें. अच्छी तरह मिलाएं और सब्जियों को मैश करने के लिए मैशर का उपयोग करें और सब कुछ ठीक से मिलाएं.
  • आंच को तेज रखें और इसे और 20 मिनट तक उबलने दें जब तक कि पानी पूरी तरह से सूख न जाए और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
  • अब एक स्मूद पेस्ट बनाने के लिए इसे एक इमर्शन ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें।.
  • अब इस मिश्रण को छलनी से छान लें ताकि किसी स्मूद पेस्ट बनें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
  • अंत में, केचप में सिरका मिलाएं और इसे स्टरलाइज़्ड  कांच के जार या बोतल में डालें. आपका हेल्दी होममेड केचप अब इस्तेमाल के लिए तैयार है.
 
इम्पोर्टेंट टिप्स 
 
 आपके केचप का टेस्ट और रिचनेस चूज़ किए गए टमाटर के प्रकार पर निर्भर करती है. हमेशा ताजा और पके टमाटर चुनें क्योंकि ये केचप को प्राकृतिक मिठास देंगे. अगर आपने ऐसे टमाटर खरीदे हैं जो पर्याप्त पके नहीं हैं, तो उन्हें कपड़े के थैले में ठंडे स्थान पर रखें और उन्हें पूरी तरह पकने दें.
 
  स्टेरलाइज्ड जार 
 
 ज्यादातर लोग टोमैटो केचप बनाते समय इस इम्पोर्टेंट स्टेप को नजरअंदाज कर देते हैं. सॉस को लंबे समय तक ताज़ा रखने के लिए, कंटेनर को स्टरलाइज़ करना जरूरी  है.  केचप को स्टोर करने के लिए हमेशा कांच के जार चुनें. आप उन्हें पहले ठीक से धोकर और फिर पानी में उबाल कर स्टरलाइज़ कर सकते हैं. 
 
ये भी पढ़ें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Omelette Recipe: कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
Egg Malai Makhani Recipe: शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
Home made ghewar: घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
Leftover idli recipe: रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget