एक्सप्लोरर

खाना खाते वक्त क्यों नहीं पीना चाहिए पानी? एक्सपर्ट से जानिए इस सवाल का जवाब

एक्सपर्ट की मानें तो खाने को पचने में 2 घंटे का समय लगता है. इसलिए खाना खाने के दो घंटे के बाद ही पानी पिएं. अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत है तो आप सिर्फ एक घूंट पानी ही पिएं.

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को भरपूर पानी पीने की जरूरत होती है. हर वयस्क को रोजाना 2-3 लीटर तक पानी का सेवन करना चाहिए. भरपूर पानी पीने के साथ-साथ आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि पानी पीने का सही वक्त क्या है. क्योंकि गलत वक्त पर पानी पीने से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. कई लोगों को भोजन के दौरान पानी पीने की आदत होती है. वह कुछ-कुछ कौर खाकर बीच-बीच में पानी पीते रहते हैं. अब सवाल उठता है कि क्या खाना खाने के दौरान आपको पानी पीना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं...

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, खाना खाते वक्त पानी पीने से इसका उल्टा प्रभाव देखने को मिलता है. पाचन क्रिया पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है. अगर आप भोजन के दौरान बार-बार पानी पीने के आदी हैं तो इससे आपको कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं. पाचन क्रिया के दौरान हमारे पेट में मौजूद एसिड खाने को तोड़ने का काम करता है. लेकिन जब आप खाना खाते वक्त ही पानी पी लेते हैं तो ये पेट में मौजूद एसिट को काफी पतला कर देता है, जिससे पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है.   

होती हैं कई समस्याएं

खाना खाते वक्त पानी इसलिए भी नहीं पीना चाहिए क्योंकि फिर खाने को टूटने में काफी मुश्किल होती है और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी दिक्कत आती है. हालांकि कई अध्ययनों में यह भी कहा गया है कि भोजन करने के दौरान या बाद में भी पानी पीने से शरीर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता. हालांकि बहुत से लोगों ने यह महसूस किया है कि खाना खाते वक्त पानी पी लेने से एसिडिटी की समस्या होने लगती है. सिर्फ इतना ही नहीं, कई लोगों ने वजन बढ़ने की दिक्कत भी महसूस की. आइए अब यह भी जान लेते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से कौन-कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी?

1. वजन बढ़ना
2. मोटापा
3. पाचन से जुड़ी समस्याएं
4. पेट में गैस की दिक्कत
5. एसिडिटी
6. अपच
7. ब्लोटिंग
8. सीने में जलन
9. शुगर

खाना खाने के बाद कब पिएं पानी 

एक्सपर्ट की मानें तो खाने को पचने में 2 घंटे का समय लगता है. इसलिए खाना खाने के दो घंटे के बाद ही पानी पिएं. अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत है तो आप सिर्फ एक घूंट पानी ही पिएं. अगर आप सही समय पर पानी पिएंगे तो आपका वजन हमेशा हेल्दी बना रहेगा. पाचन क्रिया भी मजबूत बनी रहेगी. एसिडिटी और गैस की समस्या भी नहीं होगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: रात में सोते वक्त आता है ज्यादा पसीना? कहीं आपको ये गंभीर बीमारी तो नहीं! तुरंत कराएं जांच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget