एक्सप्लोरर

Urine Test Importance: क्यों जरूरी होती है यूरिन की जांच, किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Why doctors suggest Urine Test: जब डॉक्टर रोगी को यूरिन टेस्ट की सलाह देते हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सिर्फ गंभीर कारण शामिल नहीं है बल्कि कुछ जरूरी बातें समझने के लिए भी कराया जाता है.

Importance of Urine Test: यूरिन टेस्ट के बारे में आपको जानकारी जरूर होगी. क्योंकि आमतौर पर बीमारियों के उपचार में होने वाली यह एक सामान्य प्रक्रिया है. साधारण रोगों से लेकर गंभीर रोगों तक के इलाज के दौरान यूरिन टेस्ट कराया जाता है. अब जैसे-जैसे सेहत के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, लोग रेग्युलर रूप से एक निश्चित अंतराल के बाद अपना यूरिन टेस्ट कराना सही समझते हैं. अब सवाल यह उठता है कि आखिर हमारी हेल्थ के बारे में यूरिन ऐसे क्या संकेत देता है, जिसके चलते डॉक्टर्स को यह शरीर के अंदर के राज पता चल जाते हैं...

यूरिन टेस्ट की जरूरत क्यों है?
यूरिन टेस्ट के दौरान यूरिन को माइक्रोस्कोपिक, भौतिक और रासायनिक यानी केमिकल जांचों से गुजारा जाता है. इस दौरान यूरिन में यदि किसी भी तरह की गैर जरूरी मिलावट होती है तो इसके माध्यम से व्यक्ति की बीमारी और इसके कारण के बारे में पता चल जाता है. जैसे, यूरिन में ब्लड सेल्स मिलना, बैक्टीरिया मिलना, बॉडी सेल्स के पीस मिलना या शरीर के किसी अन्य अव्यव जैसे, प्रोटीन की अधिकता होना (Why urine test required?).

जब जांच के दौरान यूरिन में इस तरह का कोई भी ऐसा कंपोजिशन पाया जाता है, जो कि नहीं होना चाहिए तो इससे व्यक्ति के शरीर के अंदर पल रहे रोग के बारे में काफी जानकारी मिल जाती है. ना केवल रोग का पता चलता है बल्कि इस रोग की वजह के रूप में शरीर के अंदर जो कारक विकसित हुए हैं, उनके बारे में भी जानकारी मिल जाती है.

किन बीमारियों में कराई जाती है यूरिन की जांच?

कुछ ऐसा फिक्स करना उचित नहीं है कि इन्हीं बीमारियों में यूरिन की जांच कराई जाती है. लेकिन जब डॉक्टर यूरिन की जांच की सलाह देते हैं तो ऐसा किन बीमारियों में या बीमारी होने का शक में मुख्य रूप से करते हैं, उनके बारे में यहां बताया गया है...

  • डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी
  • लिवर संबंधी बीमारियां
  • यूरिन इंफेक्शन होने पर
  • किडनी की बीमारियां होने पर
  • यूरिन पास करने में होने वाले दर्द के कारण
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में
  • यूरिन संबंधी समस्याओं, जैसे यूरिन में झाग अधिक आना, यूरिन का कलर बदलना इत्यादि में.
  • प्रेग्नेंसी में

यूरिन टेस्ट कराने से पहले क्या करना चाहिए?

यदि आपको डॉक्टर ने यूरिन टेस्ट की सलाह दी है या फिर आप खुद अपनी संतुष्टि के लिए यह जांच करा लेना चाहते हैं तो इस जांच के लिए सैंपल देने से पहले इन बातों का ध्यान रखें...

  • टेस्ट के लिए यूरिन सैंपल देने से इस बात को सुनिश्चित करें कि आप डेली लाइफ में सही मात्रा में पानी पीते हैं. हर दिन कम से कम 8 से 10 पानी पीना जरूरी होता है. यदि इससे कम पानी पी रहे हैं तो जांच के लिए यूरिन देने से कुछ दिन पहले से पानी की मात्रा जरूर सुधार लें.
  • नींद पर्याप्त रखें. देर रात तक जागना और कुछ ना कुछ खाते रहना, ऐसा ना करें. ये स्थितियां जांच को प्रभावित करती हैं.
  • जांच से कुछ दिन पहले से ही सामान्य भोजन करें और फास्टफूड, हाई शुगर फूड जैसी चीजें सीमित मात्रा में ही लें.
  • यूरिन जांच के लिए मुख्य रूप से दिन का पहला यूरिन देना होता है. लेकिन इस बारे में पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य कर लें.
  • यदि आप रेग्युलर बेसिस पर किसी तरह की दवाएं ले रहे हैं तो एक्सपर्ट को जरूर बता दें. क्योंकि कुछ दवाएं जांच को प्रभावित करती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार बार पेशाब आने की दिक्कत से परेशान हैं तो ये हैं घरेलू उपाय
यह भी पढ़ें: दिन में कितनी बार यूरिन जाना है सामान्य, कब हो जाना चाहिए अलर्ट?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget