एक्सप्लोरर

सोते-सोते क्यों हो जाती है लोगों की मौत? जानें इसके लक्षण और जान बचाने का तरीका

ऐसे कई मामले हमें सुनने में आता है कि लोग सोते-सोते मर गए. आपको बताते हैं कि आखिर लोग सोते-सोते कैसे मर जाते हैं और इसके पीछे कौन सा लक्षण होता है.

अक्सर कहा जाता है कि नींद में मौत सबसे शांति से जाने का तरीका है. लेकिन मेडिकल साइंस बताता है कि यह अक्सर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत होता है. डॉक्टरों के अनुसार, नींद के दौरान अचानक मौत ज़्यादातर हार्ट, लंग्स या ब्रेन से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है. चलिए आपको बताते हैं कि यह कैसे होता है और इसके पीछे कौन सी चीजें जिम्मेदार होती हैं.

क्यों आता है अचानक हार्ट अटैक

कार्डियोलॉजिस्ट्स का कहना है कि नींद में मौत की सबसे बड़ी वजह Sudden Cardiac Arrest (SCA) है. इसमें दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है. यह समस्या खासतौर पर कोरोनरी आर्टरी डिजीज, अनियमित धड़कन (arrhythmia) और हार्ट वॉल्व डिज़ऑर्डर से जुड़ी होती है. डॉ. प्रमोद कुमार (कार्डियोलॉजिस्ट, दिल्ली) बताते हैं, “यदि हार्ट डिजीज का समय पर पता चल जाए और मरीज नियमित जांच कराए, तो नींद में हार्ट फेल्योर से मौत का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है.”

Obstructive Sleep Apnea (OSA) एक गंभीर नींद से जुड़ा विकार है, जिसमें सोते समय सांस रुक-रुक कर चलती है. इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरता है और दिल पर दबाव बढ़ता है. यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अचानक मौत का कारण बन सकता है. डॉ. मधुमाला कहती हैं कि कहती हैं, “CPAP थेरेपी, वजन कंट्रोल और शराब व धूम्रपान से परहेज़ नींद की गुणवत्ता सुधारने और OSA के खतरों को कम करने में मददगार हैं.”

डायबिटीज 

टाइप 1 डायबिटीज़ के मरीजों में रात में लो ब्लड शुगर (Hypoglycemia) के कारण अचानक मौत हो सकती है. इसे “Dead in Bed Syndrome” कहा जाता है. एंडोक्रिनोलॉजिस्ट्स की सलाह है कि मरीजों को सोने से पहले शुगर लेवल चेक करना चाहिए और इंसुलिन डोज़ डॉक्टर की गाइडलाइन के अनुसार ही लेनी चाहिए.

एपीलिस्पी और एसयूडेप

मिर्गी के मरीजों में Sudden Unexpected Death in Epilepsy (SUDEP) का खतरा होता है, जो अक्सर नींद के दौरान होता है.
न्यूरोलॉजिस्ट्स के अनुसार, दवाइयां समय पर लेना, सीज़र मॉनिटरिंग डिवाइस का उपयोग करना और डॉक्टर से नियमित परामर्श लेना SUDEP के खतरे को काफी हद तक कम करता है.

स्ट्रोक और अन्य समस्याएं

हाई बीपी , ब्लॉकेज या ब्रेन एनुरम रात में स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं. डॉ. संजय वर्मा (न्यूरोलॉजिस्ट) बताते हैं, “हाई बीपी को कंट्रोल रखना, कोलेस्ट्रॉल का ध्यान रखना और नियमित हेल्थ चेकअप कराना स्ट्रोक से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका है.”

रिस्पेरिटरी की दिक्कत

COPD, गंभीर अस्थमा या फेफड़ों के इंफेक्शन नींद के दौरान सांस रुकने की वजह बन सकते हैं. ऐसे मरीजों को नियमित दवा, इनहेलर और प्रदूषण से बचाव की सलाह दी जाती है.

क्या-क्या चीज होती है जिम्मेदार

  • धूम्रपान
  • अधिक शराब
  • मोटापा
  • अनरेगुलर नींद

ये सभी फैक्टर्स हार्ट और लंग्स की बीमारियों का खतरा बढ़ाकर नींद में मौत की संभावना को कई गुना कर देते हैं.

नींद में मौत भले ही शांतिपूर्ण मानी जाती हो, लेकिन यह अक्सर गंभीर और छिपी हुई बीमारियों की तरफ इशारा करती है. हार्ट डिज़ीज, स्लीप एपनिया, डायबिटीज, स्ट्रोक और मिर्गी जैसी स्थितियां इसके पीछे की बड़ी वजहें हैं. डॉक्टरों की सलाह है कि समय पर जांच, दवाओं का पालन और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इन खतरों को काफी हद तक टाला जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- इस 1 विटामिन की कमी से आ सकता है हार्ट अटैक, कहीं आप में तो नहीं है इसकी कमी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget