एक्सप्लोरर

प्रोटीन का भंडार है ये वाली सफेद रंग की दाल, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर

White Lentil for Protein: सफेद दाल एक अनदेखा सुपरफूड है, जो प्रोटीन और पोषण से भरपूर है. इसके बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ और क्यों इसे डाइट में शामिल करना चाहिए, इसके बारे में जानिए.

White Lentil for Protein: ऐसी चीज जो आपकी रसोई में रखी रहती है, जिसे देखकर शायद आप बिना ध्यान दिए ही आगे बढ़ जाते हैं. न कोई खास रंग, न कोई तीखी खुशबू, लेकिन जब बात सेहत की आती है तो यही साधारण-सी चीज आपके शरीर के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है. हम बात कर रहे हैं, सफेद उड़द दाल की, वही सफेद रंग की दाल जिसे अधिकतर लोग सिर्फ वड़ा, डोसा या दाल मखनी में ही सीमित समझते हैं, लेकिन इसका असली पोषण काफी ज्यादा है. 

सफेद उड़द दाल में छिपा है प्रोटीन 

सफेद उड़द दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, खासतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए यह एक बेहतरीन स्रोत है. इसमें न केवल हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, बल्कि यह शरीर के मसल्स बिल्ड करने में भी सहायक है. रोजाना 1 कटोरी उड़द दाल आपके शरीर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने में मदद कर सकती है. 

ये भी पढ़े- क्या वाकई कोरोना से ही बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

हड्डियों को बनाए मजबूत

इस दाल में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं.  खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ये दाल बहुत लाभदायक मानी जाती है. 

पाचन शक्ति बढ़ाने में मददगार

उड़द दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है. यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है और आंतों की सेहत को भी बेहतर बनाती है. 

ऊर्जा का अच्छा स्रोत

इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं. इसलिए यह दाल दिन की शुरुआत में या दोपहर के भोजन में लेना फायदेमंद रहती है. 

डायबिटीज और दिल के रोगियों के लिए लाभकारी

सफेद उड़द दाल ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है. इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करते हैं. 

सफेद उड़द दाल जितनी साधारण दिखती है, उतनी ही इसके फायदे हैं. अब जब भी अपनी रसोई में दाल बनाने का सोचें तो इस सफेद रंग की दाल को न भूलें. इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. क्योंकि सेहत बड़े-बड़े खर्चों से नहीं, बल्कि रसोई की छोटी-छोटी चीजों से बनती है. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget