एक्सप्लोरर

एस्पिरिन से लाख गुना बेहतर है यह दवा, हार्ट अटैक से बचने के लिए डॉक्टर भी कर रहे रेकमंड

Medicine for Heart Attack: नई स्टडी में पाया गया कि, क्लोपिडोग्रेल दवा हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाने में एस्पिरिन से ज्यादा असरदार है और बिना अतिरिक्त रिस्क के बेहतर सुरक्षा देती है.

Medicine for Heart Attack: दुनिया भर में लाखों लोग हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने के लिए रोज़ना लो-डोज एस्पिरिन लेते हैं. लेकिन अब डॉक्टरों और साइंटिस्ट्स ने एक नई खोज की है, जो मेडिकल गाइडलाइन्स को बदल सकती है. हाल ही में हुई एक बड़ी स्टडी ने यह साबित किया है कि क्लोपिडोग्रेल (Clopidogrel) नाम की दवा, हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाने में एस्पिरिन से ज्यादा असरदार है और खास बात यह है कि इसका रिस्क भी ज्यादा नहीं है.

एस्पिरिन अब तक की पहली पसंद क्यों थी

पिछले कई दशकों से डॉक्टर हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए एस्पिरिन लेने की सलाह देते रहे हैं. यह दवा खून को पतला करती है और प्लेटलेट्स को चिपकने से रोकती है, जिससे नसों में ब्लॉकेज का खतरा कम हो जाता है. यही एस्पिरिन को “हार्ट प्रोटेक्शन” के लिए सबसे आसान और सस्ती दवा माना जाता रहा.

ये भी पढ़े- क्या सुबह उठते ही आपके सीने में भी होता है दर्द, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

क्लोपिडोग्रेल ज्यादा असरदार

  • विश्व के सबसे बड़े हार्ट कॉन्फ्रेंस में पेश किए गए रिसर्च के अनुसार, क्लोपिडोग्रेल ने एस्पिरिन की तुलना में 14% ज्यादा सुरक्षा दी.
  • इस स्टडी में 29,000 से ज्यादा मरीजों को शामिल किया गया था.
  • नतीजे दिखाते हैं कि क्लोपिडोग्रेल लेने वाले मरीजों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कार्डियोवेस्कुलर मौत का खतरा एस्पिरिन लेने वालों की तुलना में कम था.
  • सबसे अच्छी बात यह रही कि ब्लीडिंग जैसी साइड इफेक्ट्स का खतरा दोनों दवाओं में लगभग समान था.

दुनियाभर के मरीजों के लिए उम्मीद

कोरोनरी आर्टरी डिजीज दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रभावित करती है. सिर्फ ब्रिटेन में ही 23 लाख लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं. CAD तब होता है जब दिल की धमनियों में फैट जमा हो जाता है, जिससे ब्लॉकेज और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. हालांकि, इस रिसर्च ने यह साफ कर दिया है कि, क्लोपिडोग्रेल जैसे विकल्प न सिर्फ असरदार हैं, बल्कि हर तरह के मरीजों को भी फायदा पहुंचा सकते हैं.

डॉक्टरों और विशेषज्ञों की राय

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के वैज्ञानिक प्रो. ब्रायन विलियम्स ने कहा कि, एस्पिरिन लंबे समय से दोबारा हार्ट अटैक और स्ट्रोक रोकने के लिए दी जाती रही है. लेकिन यह रिसर्च बताती है कि क्लोपिडोग्रेल शायद ज्यादा सुरक्षित और असरदार विकल्प साबित हो सकता है.

क्या बदलेंगे इलाज के नियम?

क्लोपिडोग्रेल जेनेरिक रूप में उपलब्ध है और इसकी कीमत भी किफायती है, इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह दवा दुनिया भर में डॉक्टरों की पहली पसंद बन सकती है. हालांकि, बड़े स्तर पर रिसर्च के बाद ही नए गाइडलाइन्स तय किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- किस कैंसर से हुआ पवित्र रिश्ता की एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन? जान लें इसके लक्षण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
वजन घटाने की दवाएं होंगी सस्ती, केवल इतने रुपये में मिलेगा इंजेक्शन
वजन घटाने की दवाएं होंगी सस्ती, केवल इतने रुपये में मिलेगा इंजेक्शन
Constipation Relief Tips: क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
Rajasthan News: जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
Embed widget