एक्सप्लोरर

गर्मियों की दस्तक के साथ 'वाटरमेलन' का भी आया मौसम, जानें तरबूज खाने से क्या-क्या फायदे मिलेंगे

आप तरबूज को ब्रेकफास्ट के दौरान या ब्रेकफास्ट और दोपहर के भोजन के बीच खा सकते हैं. आप शाम के समय भी इसका आनंद ले सकते हैं. लेकिन रात के वक्त इसे खाने से हमेशा बचें, क्योंकि फिर ये आपका पेट खराब कर सकता है.

Watermelon Health Benefits: मौसम के अनुसार फल खाने से उनमें मौजूद पोषक तत्वों का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलता है. जैसा कि अब गर्मियों ने दस्तक दे दी है. ऐसे में वाटरमेलन यानी तरबूज का मौसम भी आ गया है. ये रसीला और स्वादिष्ट फल पानी की मात्रा से भरपूर होता है. यही वजह है कि ये आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने का मजा ही कुछ और होता है. हालांकि बाकी फलों की तरह इसका भी सीमित मात्रा में सेवन करना लाभकारी माना जाता है, वरना उलटे परिणाण भी देखने को मिल सकते हैं. 

आप तरबूज को ब्रेकफास्ट के दौरान या ब्रेकफास्ट और दोपहर के भोजन के बीच खा सकते हैं. आप शाम के समय भी इसका आनंद ले सकते हैं. लेकिन रात के वक्त इसे खाने से हमेशा बचें, क्योंकि फिर ये आपका पेट खराब कर सकता है. आइए जानते हैं कि गर्मियों में तरबूज खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.

गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे

1. इम्यूनिटी

तरबूज विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर में इम्यून फंक्शन, सेल स्ट्रक्चर और घाव भरने के लिए कोलेजन का उत्पादन करने में मदद करता है. तरबूज में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मददगार हैं.

2. वेट लॉस 

कुछ लोगों को लगता है कि तरबूज मीठे होते हैं इसलिए इनसे वजन बढ़ सकता है. हालांकि कुछ अध्ययनों से यह पता चला है कि 100 ग्राम कच्चे तरबूज में सिर्फ 6.2 ग्राम ही चीनी होती है. इसलिए आप इसको वजन बढ़ने की चिंता किए बगैर खा सकते हैं. तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और साथ ही साथ फाइबर भी होता है, जिसकी वजह से आपको भोजन के बीच में भूख नहीं लगती. इसमें कैलोरी भी कम होती है इसलिए आपको वजन बढ़ने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. 

3. दिल के स्वास्थ्य में करता है सुधार 

तरबूज में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो दिल को हेल्दी रखने का काम करते हैं. कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि तरबूज में मौजूद 'लाइकोपीन' कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद कर सकता है. ये हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाली ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकने में भी मददगार हैं. इसके अलावा, तरबूज में मौजूद एक एमिनो एसिड 'सिट्रूलाइन', नाइट्रिक ऑक्साइड पैदा करता है जो ब्लड प्रेशर को अचानक बढ़ने से रोकता है.

4. आंखों के लिए अच्छा 

तरबूज में मौजूद 'लाइकोपीन' आपकी आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत फायदेमंद है. शोध के मुताबिक, लाइकोपीन के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण उम्र से संबंधित मॉक्यूलर डिजनरेशन को रोकने में मदद कर सकते हैं. मॉक्यूलर डिजनरेशन आंख की एक आम समस्या है, जो वृद्ध लोगों में अंधापन लाने का कारण बन सकती है.

ये भी पढ़ें: महिला एकदम से भूल गई अपनी भाषा, रशियन एक्सेंट में करने लगी बात, जांच हुई तो सामने आई ये 'खतरनाक' बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget