एक्सप्लोरर

पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा दिला सकता है विटामिन ई... नई स्टडी में हुआ खुलासा

क्लिनिकल न्यूट्रिशन ईएसपीईएन ( ESPEN)जर्नल में प्रकाशित एक व्यवस्थित समीक्षा और मेटा-विश्लेषण के अनुसार, विटामिन ई, वसा में घुलनशील विटामिन, पीरियड के दर्द को काफी कम कर सकता है.

Vitamin E Found To Reduce Period Pain: पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को पेट दर्द औऱ दर्दनाक ऐंठन से गुजरना पड़ता है.पीरियड्स क्रैंप्स इतना ज्यादा दर्दनाक होता है कि कुछ महिलाओं को दर्द को कम करने के लिए ओवर द काउंटर पेनकिलर्स का सहारा लेना पड़ता है.हालांकि अब महिलाओं की क्रैंप्स वाली दिक्कत आसानी से दूर हो सकती है.पीरियड्स के दिनों में दर्दनाक ऐंठन का अनुभव करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है.क्लिनिकल न्यूट्रिशन ईएसपीईएन ( ESPEN)जर्नल में प्रकाशित एक व्यवस्थित समीक्षा और मेटा-विश्लेषण के अनुसार, विटामिन ई, वसा में घुलनशील विटामिन, पीरियड के दर्द को काफी कम कर सकता है, जिसे चिकित्सकीय रूप से प्राइमरी डिसमेनोरिया (पीडी) कहा जाता है. शोध में कहा गया है कि विटामिन ई महिलाओं के लिए सहायक उपचार हो सकता है.

क्या है प्राइमरी डिसमेनोरिया?

पीरियड का दर्द या पीडी महिलाओं की एक आम समस्या है. यह फाइब्रॉएड या एंडोमेट्रियोसिस जैसी स्थितियों के कारण हो सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में, ये सिर्फ प्रोस्टाग्लैंडिंस के कारण गर्भाशय की ऐंठन का कारण होता है. प्रोस्टाग्लैंडिंस एक इन्फ्लेमेटरी रिस्पॉन्स मॉलिक्यूल है जो गर्भाशय में निकल जाता है और मासिक धर्म के दर्द का कारण बनता है.आमतौर पर महिलाएं पीरियड क्रैंप्स के इलाज के लिए घरेलू उपचार का उपयोग करती हैं, जिसमें दर्द वाले स्थान पर हॉट बैग, मालिश, ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) दर्द निवारक और बहुत कुछ शामिल हैं.

मासिक धर्म के ऐंठन को कम कर सकता है विटामिन ई

वहीं कई अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी-1, विटामिन बी-6 और मैग्नीशियम के पूरक मासिक धर्म में ऐंठन को कम करने में मदद कर सकते हैं एक हालिया समीक्षा में पता चला है कि विटामिन ई पीरियड के दर्द से राहत दिला सकता है.डॉक्टर के अनुसार, विटामिन ई एराकिडोनिक एसिड की रिलीज और प्रोस्टाग्लैंडिंस में इसके कंवरजन को रोकता है. विटामिन ई की कमी से प्रोस्टाग्लैंडिन ई2 के स्राव में वृद्धि हो सकती है, जो कि मासिक धर्म के दर्द का कारण बनता है

क्या विटामिन ई पीरियड के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है?

विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है और कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है. त्वचा की गुणवत्ता में सुधार, अच्छी दृष्टि की सुविधा और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका है.इसके अलावा, यह मासिक धर्म की ऐंठन की अवधि और गंभीरता को कम करने के साथ-साथ पीरियड्स के दौरान रक्तस्राव को कम करने और मासिक धर्म माइग्रेन, पीएमएस, चिंता, भोजन की लालसा और अवसाद के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है

आप अपने विटामिन ई का सेवन कैसे बढ़ा सकते हैं?

  •  विटामिन ई की खपत बढ़ाने का एक अच्छा तरीका हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, कीवी, शकरकंद, गेहूं के बीज का तेल, सूरजमुखी के बीज, और अन्य स्वस्थ वसा जैसे बादाम और नट्स जैसे खाद्य पदार्थ हैं.
  • पीरियड क्रैम्प से राहत पाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल लिए जा सकते हैं, लेकिन इन्हें अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लिया जाना चाहिए। इसकी अधिक मात्रा शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।”
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget