एक्सप्लोरर

Vitamin D की कमी से खतरा! कोविड संक्रमण हो सकता है और भी ज्यादा गंभीर

Covid-19: रिसर्च रिपोर्ट तैयार करने में शामिल रहे प्रोफेसर ने कहा- यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर कुछ व्यक्तियों पर कोरोना संक्रमण का गंभीर असर क्यों होता है और कुछ पर क्यों नहीं होता.

Coronavirus: देश और दुनिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. कोरोना के कारण लोगों में खौफ भी बना हुआ है. साथ ही अब तक कोविड संक्रमण के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है. वहीं कोविड संक्रमण (Covid-19) से पहले कोरोना संक्रमण पीड़ित के शरीर में मौजूद विटामिन डी (Vitamin D) के स्तर का संक्रमण के कारण होने वाली गंभीर स्थिति और मौत के मामलों का सीधा संबंध है.

इजरायल में साफेद स्थिति बार-एलान यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड (Covid) संक्रमण से पहले शरीर में विटामिन डी का क्या स्तर रहा, इस तथ्य से संक्रमण की गंभीरता पर असर पड़ता है. इसके साथ ही विटामिन डी का संक्रमित व्यक्ति की मौत से भी संबंध है. यह शोध रिपोर्ट पीएलओएस वन पत्रिका में प्रकाशित हुई है.

विटामिन डी का हड्डियों के स्वास्थ्य के साथ संबंध है और इसका कम स्तर ऑटोइम्युन, कार्डियोवस्क्यूलर और संक्रामक बीमारियों को न्योता देता है. कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर में स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को विटामिन डी लेने के लिए लोगों को उत्साहित किया. दरअसल यह रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है और इसी वजह से कोविड-19 से बचाव के लिए इसे अच्छा माना गया.

गंभीर होने की संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक जिन व्यक्तियों में विटामिन डी की कमी देखी गयी, उनके कोविड संक्रमित होने पर गंभीर होने की संभावना 14 गुणा बढ़ जाती है. इसी तरह जिन व्यक्तियों के शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मौजूद था, उनके कोरोना संक्रमित होने पर मृत्यु दर मात्र 2.3 प्रतिशत रही जबकि जिन कोरोना संक्रमितों में विटामिन डी का स्तर कम रहा, उनकी मृत्यु दर 25.6 प्रतिशत रही. शोध अध्ययन की अगुवाई करने वाले यूनिवर्सिटी के गैलिली मेडिकल सेंटर और एजराइली फैकल्टी ऑफ मेडिसीन के एमिएल डरोर ने कहा कि शोध से पता चला है कि शरीर में विटामिन डी का स्तर सही रखने की जरूरत है. यह उन लोगों के लिए लाभदायक होगा, जो कोरोना संक्रमित हुये हैं. उन्होंने कहा कि विटामिन डी को लेने को लेकर स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी और वैश्विक स्वास्थ्य संगठन एकमत हैं.

शोध के दौरान अप्रैल 2020 और फरवरी 2021 के बीच गैलिली मेडिकल सेंटर में भर्ती हुए 1176 मरीजों के रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया. इन सभी मरीजों की पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव थी और शोध के लिए संक्रमण से दो सप्ताह पहले और दो सप्ताह बाद में इनके शरीर में मौजूद विटामिन डी के स्तर का अध्ययन किया गया. अध्ययन के दौरान आयु, लिंग, मौसम, लंबी बीमारी आदि कारकों को भी ध्यान में रखा गया.

शोध रिपोर्ट तैयार करने में शामिल रहे प्रोफेसर माइकल एडेलस्टाइन ने कहा कि यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर कुछ व्यक्तियों पर कोरोना संक्रमण का गंभीर असर क्यों होता है और कुछ पर क्यों नहीं होता. यह शोध इसी पहेली को सुलझाने की दिशा में किया प्रयास है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:
Health Tips: Immunity बूस्ट करने में मदद करेगा दही, डाइट में जरूर करें शामिल
Health Tips: Work From Home में बढ़ रहा है आपका वजन तो करें ये काम, रहेंगे स्लिम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z Body Image Trends: सावधान! 'Ozempic Face' बना रहा युवाओं को समय से पहले बूढ़ा, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार?
सावधान! 'Ozempic Face' बना रहा युवाओं को समय से पहले बूढ़ा, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार?
Covid Variant 2026: आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
आ गया कोरोना का 'सुपर वेरिएंट', क्या फेल हो जाएगी आपकी वैक्सीन? वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
Weight Gain Despite Healthy Eating: धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget