एक्सप्लोरर

Vitamin B12 Deficiency: शरीर में क्यों होती है विटामिन B12 की कमी? कैसे किया जाए दूर? यहां जानें

Vitamin B12 सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो बॉडी में डीएनए सिंथेसिस, एनर्जी प्रोडक्शन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम के कार्यों में मदद करता है.

Vitamin B12 Symptoms And Treatment: हेल्दी फूड खाना और हेल्दी रहना आजकल के समय में बहुत जरूरी हो गया है. क्योंकि एक से एक खतरनाक बीमारियों ने दुनिया में जन्म ले लिया है, जो स्वस्थ से स्वस्थ व्यक्ति को भी विभिन्न कारणों से अपनी चेपट में ले रही हैं. लोगों को पता भी नहीं चलता कि वो किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए हैं. शरीर में बीमारियां तब ही लगती हैं, जब हम किसी न किसी तरह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं. इसकी वजह से शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा जरूरत से बहुत ज्यादा कम भी हो जाती है. पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए स्वस्थ आहार के सेवन की आवश्यकता होती है. जरूरी विटामिन और मिनरल्स ही शरीर को शक्ति प्रदान करने और रोगमुक्त रखने का काम करते हैं. आज हम शरीर में होने वाली विटामिन B12 की कमी के बारे में बात करेंगे कि आखिर किस वजह से इसकी कमी होती है और कैसे इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है. 
  
विटामिन B12 सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो बॉडी में डीएनए सिंथेसिस, एनर्जी प्रोडक्शन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम के कार्यों में मदद करता है. B12 कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है. लेकिन इसके बावजूद कई लोगों में इस विटामिन की कमी पाई जाती है.
 
विटामिन B12 की कमी के लक्षण 

1. थकान

2. सांस लेने में कठिनाई

3. त्वचा का पीला पड़ना 

4. चक्कर आना

5. दिल की धड़कन में बदलाव होना

6. वजन का घटना

7. हाथ-पैर सुन्न पड़ना या झनझनाहट होना

8. मांसपेशी में कमजोरी आना

9. भूलने की समस्या

विटामिन B12 की कमी को कैसे करें दूर 

1. विटामिन B12 ज्यादातर मांस या अंडे तथा दूध में पाया जाता है. आप चाहें तो इन खाद्य पदार्थों को अपने भोजन का हिस्सा बना सकते हैं. हालांकि अगर आप शाकाहारी हैं तो बेहतर स्वास्थ्य के लिए अनाज और पौष्टिक खमीर वाले आहार का सेवन कर सकते हैं.

2. विटामिन B12 की कमी का ट्रीटमेंट आमतौर पर साइनोकोबालामिन के साथ किया जाता है. विटामिन की कमी के कारणों के आधार पर मरीज को इलाज की जरूरत होती है. कई बार कमी दूर न होने पर इसका इलाज लंबा भी चल सकता है. विटामिन B12 के लिए उपलब्ध ट्रीटमेंट में विटामिन बी12 ओरल मेडिकेशन, विटामिन B12 इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन (एक डोज़ जो मांसपेशियों में जाती है), विटामिन B12 नज़ल जेल और विटामिन B12 नज़ल स्प्रे शामिल हैं.

3. शरीर से विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए खाने की कुछ आदतों में सुधार करने की जरूरत होती है. हेल्थ एक्सपर्ट अंडे, सोयाबीन, दूध, दही, पनीर, जई, हरी सब्जियां, सेलमन फिश और लॉबस्टर फिश खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये विटामिन B12 से भरपूर होते हैं.

ये भी पढ़ें: महिलाओं में 'सर्वाइकल कैंसर' का बढ़ रहा खतरा, 47 साल में 57 लाख की होगी मौत! जल्द शुरू होगा वैक्सीनेशन

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

वीडियोज

'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget