News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

सिर्फ ये 5 योग क्रियाएं कर सकती हैं डायबिटीज को कंट्रोल

Share:

नई दिल्लीः 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है. इस बार योग दिवस 2017 की थीम है डायबिटीज. यानि इस साल योग दिवस के मौके पर लोगों को मधुमेह के बारे में जागरूक किया जाएगा. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए योग की कौन सी क्रियाएं बेहतर हैं.

डायबिटीज के कारण- डायबिटीज आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल के कारण होता है. एक्सरसाइज ना करना, बहुत ज्यादा स्‍ट्रेस लेना, सही से खानपान ना होना, घर में किसी को डायबिटीज होना सभी डायबिटीज के कारण है. लाइफस्टानइल में योगा और एक्सरसाइज को शामिल करके आप आसानी से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन सी योग क्रियाओं को लाइफस्टाइल में शामिल करें.

ये पांच आसन डायबिटीज कर सकते हैं कंट्रोल- 1.    कपालभाति प्राणायाम 2.    अनुलोम- विलोम 3.    मंडुकासन 4.    अर्धमत्स्येन्द्रासन 5.    वक्रासन

कपालभाति प्राणायामः   सिद्धासन या पद्मासन में बैठ जायें. कमर सीधी रखें और दोनों हाथों को घुटनों पर रखें. सामने की ओर देखें. सांस भरें और सांस भरते हुए नाभि को अंदर की तरफ ले जायें और सांस छोड़ते हुए नाभि बाहर की तरफ करें. इस क्रिया को इसी तरह बार-बार दोहराएं.

yoga 1111

अनुलोम-विलोमः पद्मासन में बैठ जाइये. कमर और गर्दन को सीधा रखिए. बाएं हाथ को ज्ञान और दाएं हाथ को प्रणय मुद्रा में रखें. बाएं नाक से सांस अंदर खींचें. इसके बाद दाएं नाक से सांस बाहर की तरफ छोड़ें. फिर दाईं नाक से सांस लें और बाईं नाक से बाहर छोड़ें. इस क्रिया को कई बार दोहराएं.

yoga2222

मंडुकासनः वज्रासन में बैठ जाएं. दोनों हाथों की मुठ्ठी बनाकर नाभि के पास लेकर जाएं. मुट्ठी को ऐसे रखें कि मुट्ठी खड़ी हो. सांस छोड़ते हुए आगे झुकें, छाती को इस प्रकार नीचे लाएं कि वह जांघों पर टिकी रहे. इस पोजीशन में नाभि पर अधिक दबाव बनाएं. इसके बाद सिर और गर्दन उठाकर सामने की तरफ देखें. धीरे- धीरे सांस लें और छोड़े. इस क्रिया को चार से पांच बार करें.

yoga 6666

अर्धमत्स्येन्द्रासनः   पैर सीधे करके जमीन पर बैठ जाएं. दायें पैर के तलवों को फर्श पर बायें घुटने की बाहरी ओर रखें. बायीं टांग को मोडें और बायीं एडी को दायें हिप्स के पास रखें. बायें बाजू को दायें घुटने के बाहर की ओर ले आयें और दायां टखना पकड़ लें. सिर को दाईं ओर मोड़ें। दायां बाजू पीठ के ऊपर रखें और दायें कंधे के ऊपर से देखें.

yoga 33333

वक्रासनः जमीन पर बैठकर पैर फैलाएं. कमर सीधी रखें. इसके बाद दाहिने पैर के घुटने को मोड़कर बाएं पैर की सीध में रखें. फिर दाएं हाथ को पीठ के पीछे लेकर जाएं. हल्के से गर्दन को पीछे की तरफ ले जाएं. अब ज्यादा से ज्यादा पीछे देखने की कोशिश करें.

yoga 5555

नोट: आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Published at : 09 Jun 2017 02:25 PM (IST) Tags: Acharya Pratishtha Yoga & Health Summer Healing Yoga Yoga for Diabete International Yoga Day 2017 yoga benefits international yoga day world yoga day
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Lifestyle News in Hindi

यह भी पढ़ें

Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर

ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर

बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट

बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट

Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?

Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?

Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज

Gut Bacteria species:  भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज

टॉप स्टोरीज

…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया

…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया

मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले

मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले

गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप

फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप