एक्सप्लोरर

क्या हार्टअटैक को एक खांसी से हराया जा सकता है?

नई दिल्लीः क्या हार्टअटैक को एक खांसी से हराया जा सकता है? क्या हार्ट अटैक को 10 सेकेंड की खांसी से भगाया जा सकता है? जिंदगी पर भारी साबित होने वाले दिल के दौरे के खिलाफ खांसी जीवनरक्षक बन सकती है? ये सभी सवाल चौंकाते हैं लेकिन चौंकाने वाले सवाल उठा रहा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक मैसेज. सोशल मीडिया पर घूम रहा ये मैसेज लोगों को अपनी जान बचाने का तरीका सिखा रहा है लोग दूसरों को भी सिखा रहे हैं. इस मामले में एबीपी न्यूज ने जांच-पड़ताल की.

सीखने और सिखाने का ये तरीका कितना कारगर है ये एबीपी न्यूज आपको बताएगा लेकिन पहले देखिए इस मैसेज में लिखा क्या है-

हार्ट अटैक आने पर पास में कोई ना हो तो 10 सेकेंड में खुद अपनी जिंदगी कैसे बचाएं- अगर आपके सीने में तेज दर्द होता है जो आपके हाथों से होता हुआ आपके जबड़ों तक पहुंच जाता है. आप अपने घर से सबसे नजदीक अस्पताल से 5 मील दूर हैं और दुर्भाग्यवश आपको ये नहीं समझ मे आ रहा कि आप वहां तक पहुंच पाएंगे कि नहीं. इसके बाद वायरल मैसेज के अगले हिस्से में ये बताया गया है कि जब कोई रास्ता ना बचा हो तो दिल का दौरा पड़ने पर आप जान कैसे बचा सकते हैं.

वायरल पोस्ट के मुताबिक, खांसी ऐसे रोकेगी हार्ट अटैक- ज्यादातर लोग दिल के दौरे के वक्त अकेले होते हैं. बिना किसी की मदद के उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है. वो बेहोश होने लगते हैं और उनके पास मुश्किल से सिर्फ 10 सेकेंड होते हैं. ऐसी हालत में जोर-जोर से खांस कर खुद को सामान्य रखा जा सकता है. एक जोर की खांसी लेनी चाहिए. खांसी इतनी तेज हो कि छाती से थूक निकले. जब तक मदद न आये ये प्रक्रिया दो सेकेंड में दोहराई जाए ताकि धड़कन सामान्य हो जाए. जोर की सांसें फेफड़ों में ऑक्सीजन पैदा करती हैं और जोर की खांसी की वजह से दिल सिकुड़ता है जिससे रक्त संचालन नियमित रूप से चलता है.

हर घंटे 1 की मौत होती है हार्ट अटैक से- देश में हार्ट अटैक की वजह से हर घंटे 33 में से 1 शख्स अपनी जान गंवाता हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा लोगों का ध्यान खींच रहा है. लेकिन आप इस तरीके को अपनाए उससे पहले इसका सच जान लीजिए.

वायरल मैसेज का सच जानने के लिए एबीपी न्यूज ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट के.के. अग्रवाल से बात की और उन्हेंम इस वायरल पोस्ट के बारे में पूछा. उनसे हमने जाना कि क्या वाकई खांसने से हार्ट अटैक पर काबू पाया जा सकता है?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट- ये सरासर गलत है. पहले भी ऐसे मैसेज आ चुके हैं. इससे नुकसान हो सकता है.डॉक्टर के.के अग्रवाल का कहना था कि हार्ट अटैक से बचाव के लिए उसकी पहचान करना भी जरूरी है.

ऐसे करें हार्ट अटैक की पहचान-

  • अगर किसी शख्स की उम्र 40 या उससे ज्यादा हो और उसे छाती के बीचों बीच दर्द महसूस हो.
  • जलन, भारीपन या घुटन महसूस हो.
  • कंधे और ठोडी में दर्द महसूस होना भी हार्ट अटैक के लक्षण हैं.
  • अगर ये लक्षण सुबह-सुबह महसूस हों तो हार्ट अटैक होने की संभावना ज्यादा है.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया है कि बताए गए लक्षण अगर दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. घर में और अपने साथ हमेशा डिस्प्रिन की गोली रखें ताकि अचानक किसी तरह की समस्या महसूस होने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके. हार्ट अटैक होने की स्थिति में डिस्प्रिन की गोली चबा लें.

पड़ताल में हार्ट अटैक में जीवन रक्षक खांसी वाला दावा झूठा साबित हुआ है. वायरल सच: हार्ट अटैक से बचाने वाली जीवनरक्षक खांसी का सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget