एक्सप्लोरर

मां के दूध में मौजूद एंटीबॉडी कर सकते हैं बैक्टीरिया का खात्मा!

नवजात बच्चों के लिए पहला भोजन मां का दूध होता है. इसमें ढेर सारे पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं जो कि एक नवजात शिशु की विकास के लिए बेहद जरूरी होते हैं.

नई दिल्लीः  नवजात बच्चों के लिए पहला भोजन मां का दूध होता है. इसमें ढेर सारे पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं जो कि एक नवजात शिशु की विकास के लिए बेहद जरूरी होते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञ और संगठन भी इस बात से सहमत हैं कि नए जन्मे बच्चों को छह महीने तक मां का दूध ही भोजन के रूप में दिया जाना चाहिए. मां के दूध में ऐसे तत्व (एंटीबॉडी) होते हैं जो कि बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है ताकि बच्चों का शरीर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ सके. हाल ही में इससे जुड़ी एक नई बात सामने आई है. एसीएस इन्फेक्शिअस डिजीज़ जर्नल” में छपे एक अध्ययन के मुताबिक, दूध में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट न सिर्फ बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता का विकास करता है बल्कि दूध में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने वाले प्रोटीन के प्रभावों को बढ़ा देता है. इस रिसर्च के निदेशक स्टीवन टाउनजेन्ड ने बताया कि यह पहला मौका है जब यह बताया जा सका है कि दूध में मौजूद कार्बोहाइड्रेट भी रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करने में भूमिका निभाता है. इससे पहले के ज्यादातर अध्ययन दूध में मौजूद प्रोटीन के गुणों को बताते रहे हैं. एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति “ग्रुप बी स्ट्रेप” बैक्टीरिया प्रतिरोध के कारण बढ़ती हुई स्वास्थ्य चिंता इस रिसर्च के पीछे की मुख्य वजह थी. इसलिए शोधकर्ताओं इन संक्रामक बैक्टीरिया से लड़ने का कोई और रास्ता खोजने लगे. प्रोटीन के बजाय इस बार शोधकर्ताओं ने दूध में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, जिसे ओलिगोसेक्राइड कहते हैं, को देखना शुरू किया और उन्होंने पाया कि ये कार्बोहाइड्रेट न सिर्फ ग्रुप बी स्ट्रेप बैक्टीरिया को मार सकते हैं बल्कि उसकी बायोफिल्म को तोड़ सकते हैं जिसका घेरा बना कर बैक्टीरिया खुद को सुरक्षित करता है. नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget