एक्सप्लोरर

सावधान!…ज्यादा सख्ती बरतने पर दिमागी रूप से बीमार हो सकता है आपका बच्चा: स्टडी

यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज और डबलिन द्वारा हाल ही में की गई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है पेरेंट्स अगर बच्चे से सख्ती से बात करते हैं तो उनकी मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है.

Strict Parenting Increase Mental Illness:हर माता-पिता अपने बच्चे से प्यार करते हैं. सभी पेरेंट्स की चाहत होती है कि उनका बच्चा बड़ा होकर एक सफल और जिम्मेदार इंसान बने. यही वजह है कि उसे बचपन से ही तमीज और अनुशासन में रखने की कोशिश की जाती है. लेकिन कई बार बच्चे को अनुशासन में रखने के चक्कर में पेरेंट्स काफी ज्यादा स्ट्रिक्ट हो जाते हैं.अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं क्यों कि ऐसा करना आपके बच्चे को मानसिक रूप से बीमार कर सकता है.ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है.

सख्ती बरतने पर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर- स्टडी

माता पिता द्वारा बरते जाने वाली सख्ती बच्चों की मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकती है. यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज और डबलिन द्वारा हाल ही में की गई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है पेरेंट्स अगर बच्चे से सख्ती से बात करते हैं तो उनकी मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है. इस शोध में 7500 से भी ज्यादा बच्चों को शामिल किया गया. बच्चों के सामने सख्ती से पेश आना उनके लिए लॉन्ग में मेंटल डिसऑर्डर का कारण बन सकता है.शोधकर्ताओं ने बच्चों के समूह में ये देखा कि इनमें से 10 फ़ीसदी बच्चों में मेंटल हेल्थ खराब होने का खतरा अधिक था. इन बच्चों में पेरेंट्स द्वारा बरती जा रही सख्ती का सामना करने की आदत ज्यादा थी.

हालांकि शोध में यह भी साबित हुआ है कि बच्चों की मेंटल हेल्थ बिगड़ने के पीछे से पेरेंट्स की सख्ती ही नहीं बल्कि फिजिकल हेल्थ जेंडर या फिर सामाजिक स्थिति भी जिम्मेदार हो सकते हैं. छोटे बच्चों की तुलना में 9 साल से ऊपर के बच्चों में पेरेंट्स द्वारा लगाए जाने वाले अनुशासन का मेंटल हेल्थ पर ज्यादा असर पड़ सकता है.

स्ट्रिक्ट पेरेंटिंग के साइड इफेक्ट जानिए

1.बच्चों के साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती करने पर उनके विकास पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे बच्चों में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है. वह अपने हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने लगते हैं.

2.ऐसे बच्चे नई चीज़ें ट्राई नहीं कर पाते हैं. उन्हें हर वक्त इस बात का डर लगा रहता है कि अगर उनसे कुछ गलत हो गया तो उन्हें इसके लिए डांट पड़ेगी या उन्हें पनिशमेंट दी जाएगी. आत्मविश्वास की कमी होने के चलते नए-नए एक्सपेरिमेंट करने से हिचकिचाते हैं.

3.स्ट्रिक्ट पेरेंटिंग की वजह से वो अपने दिल की बात खुलकर नहीं बोल पाते हैं. जिस वजह से वह अंदर ही अंदर घुटन महसूस करते हैं. कई बार डिप्रेशन तक के शिकार हो जाते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget