एक्सप्लोरर

खाना खाते वक्त पानी पीना सही या गलत? जानें इस बारे में क्या कहता है शोध?

पानी को लेकर कहा यह भी जाता है कि खाते वक्त पानी पीने से वजन बढ़ता है. इसके अलावा, अगर आप कोई जूस या फिर शुगरी ड्रिंक भी खाने के साथ पी रहे हैं तो भी वजन बढ़ने का जोखिम पैदा हो सकता है.

खाना खाते समय कई लोगों को पानी पीने की आदत होती है. कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो ज्यादा पानी पीने की वजह से अपना खाना तक खत्म नहीं कर पाते हैं. हमारे घर के बड़े-बूढ़े हमेशा यह सलाह देते हैं कि खाना खाते वक्त पानी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है और आपके लिए कई शारीरिक समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं. भले ही पानी खाना पचाने में आपका मदद करता हो, लेकिन खाना खाते वक्त ज्यादा पानी पीने से आप पर इसका उल्टा असर भी हो सकता है. 

एक्सपर्ट की मानें तो पानी पीने का सही समय खाना खाने से 30 मिनट पहले या फिर खाना खाने के 30 मिनट बाद का है. पाचन क्रिया के दौरान हमारे पेट में मौजूद एसिड खाए जाने वाले भोजन को तोड़ने में सहायता करता है. हालांकि जब आप खाना खाते वक्त पानी का सेवन कर लेते हैं तो इसकी वजह से पेट में एसिड पतला हो जाता है, जिससे खाना पचाने में दिक्कत होने लगती है. एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा करने से डाइजेशन प्रोसेस पर बुरा असर पड़ता है. 

हो सकती है एसिडिटी?

कुछ लोग यह भी मानते हैं कि खाना खाते वक्त पानी पीने से एसिडिटी की समस्या पैदा होने लगती है. हालांकि इस बात को साबित करने के लिए अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि भोजन करते वक्त पानी पीने से एसिडिटी हो सकती हैं. 

बढ़ सकता है वजन!

पानी को लेकर कहा यह भी जाता है कि खाते वक्त पानी पीने से वजन भी तेजी से बढ़ता है. इसके अलावा, अगर आप कोई जूस या फिर शुगरी ड्रिंक भी खाने के साथ पी रहे हैं तो भी वजन बढ़ने का जोखिम पैदा होने की संभावना है. खाना खाते वक्त ज्यादा पानी पीने से आपका पेट जरूरत से ज्यादा भर जाता है, जिसकी वजह से कई शीरीरिक तकलीफें चिंता का सबब बनती हैं.

क्या कहता है शोध?

खाने के साथ पानी पीने को लेकर अभी तक कोई शोध सामने नहीं आया है, जिसके आधार पर कोई निष्कर्ष निकाला जा सके. इस बात के भी कोई पुख्ता सबूत देखने को नहीं मिले हैं कि भोजन के दौरान पानी पीने से डाइजेशन प्रोसेस, पेट के एंजाइम्स और एसिड पर बुरा प्रभाव पड़ता है. हालांकि कुछ अध्ययनों में गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) से पीड़ित लोगों को खाना खाते वक्त पानी पीने से मना किया गया है. 2014 की एक स्टडी में कहा गया है कि GERD से ग्रसित लोगों को खाना खाते वक्त किसी भी लिक्विड का सेवन नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Brain Tumour: 5 ऐसे 'खतरनाक' कारक...जिनकी वजह से आपको हो सकता है ब्रेन ट्यूमर, अभी से हो जाएं सावधान वरना...

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget