एक्सप्लोरर

बॉडी में एंट्री करते ही डिटेक्ट होगा कैंसर, इन वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली बेहद खास तकनीक

Rapid Cancer Detection: नई तकनीक से अब बिना इंजेक्शन और रेडिएशन के कैंसर की शुरुआती पहचान हो सकती है. कैंसर होने वाले लोगों के लिए खास जानकारी.

Rapid Cancer Detection: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए अब एक राहत भरी खबर सामने आई है. वैज्ञानिकों ने एक ऐसी नई तकनीक विकसित की है. जिसमें न आपको इंजेक्शन लगाने की जरूरत पड़ेगी और किसी प्रकार का रेडिएशन डालना पड़ेगा.  यह खोज न केवल मरीजों की जान बचा सकती है, बल्कि कैंसर के इलाज का भविष्य भी बदल सकती है. 

शुरुआती स्तर पर कैंसर की पहचान

ब्रिटेन के रॉयल मार्सडेन एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट और लंदन के कैंसर अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक की खोज की है. इस तकनीक में मरीजों का पूरे शरीर का एमआरआई स्कैन किया जाता है, जिससे MRD यानी मायलोमा के अंश भी पकड़ में आ जाते हैं. भले ही बाकी सभी टेस्ट नॉर्मल आए हों. 

ये भी पढ़े- सोशल मीडिया से क्या वाकई छिन जाते हैं नींद और चैन? जानें बच्चों की सेहत पर कितना खराब पड़ता है असर

रिसर्च में क्या निकला 

रिसर्च में 70 मायलोमा मरीजों को शामिल किया गया, जिन्हें स्टेम सेल ट्रांसप्लांट दिया गया था. सभी को ट्रांसप्लांट से पहले और बाद में MRI दिया गया.रिसर्च में यह बात सामने आई कि, हर तीन में से एक मरीज के शरीर में इलाज के बाद भी कैंसर की हल्की मौजूदगी पाई गई, जिसे सिर्फ इस स्कैन से ही पकड़ा लिया गया. इतना ही नहीं, जिन मरीजों में यह बीमारी स्कैन में दिखी, उनकी ओवरऑल सर्वाइवल रेट भी कम रही.

MRI तकनीक क्यों है खास?

यह स्कैनिंग तकनीक रेडिएशन फ्री है और इसके लिए किसी तरह के इंजेक्शन या सुई की जरूरत नहीं होती. इसका मतलब है कि यह पूरी तरह सुरक्षित है, खासकर उन मरीजों के लिए जिन्हें लंबे समय तक निगरानी में रखा जाता है. 

रॉयल मार्सडेन की कहानी क्या है 

जानकारी के मुताबिक, 57 साल के मरीज रॉयल मार्सडेन ने बताया कि, इस स्कैनिंग की वजह से उनके कैंसर का समय रहते पता चल गया और इलाज जल्दी शुरू हो सका. उन्होंने बताया कि, इस तकनीक ने न केवल उनकी जान बचाई, बल्कि उन्हें फिर से फाइटर जेट उड़ाने और ऑपरेशनल ड्यूटी करने का मौका भी दिया. 

वैज्ञानिकों ने क्या कहा?

प्रोफेसर क्रिस्टीना मेसिउ का कहना है कि, यह स्कैनिंग तकनीक इलाज की प्रतिक्रिया को समझने में मदद करती है और पारंपरिक जांचों से छूट जाने वाले कैंसर को पकड़ती है.वहीं प्रोफेसर मार्टिन काइजर ने इसे “गोल्ड स्टैंडर्ड प्रिसिजन इमेजिंग” कहा है, जो मायलोमा के इलाज को नई दिशा दे रही है.

ये भी पढ़ें: गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget