एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी बन सकती है मुसीबत का सबब, जानें इससे कैसे बचें

Pregnancy Calcium Deficiency: प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का शरीर ढेर सारे बदलावों से गुजरता है. इस वक्त मां और बच्चे दोनों के लिए पोषण बेहद जरूरी होता है, खासकर कैल्शियम की.

Pregnancy Calcium Deficiency: प्रेगनेंसी एक बेहद खूबसूरत लेकिन चुनौतियों से भरा पल होता है. इस समय मां बनने जा रही महिला को अपने और अपने बच्चे दोनों की सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है. शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी न हो, इसके लिए सही डाइट लेना बहुत जरूरी है. कई तरह के पोषक तत्व बहुत ही जरूरी होते हैं. इनमें से एक कैल्शियम भी है, जो न सिर्फ हड्डियों, बल्कि मांसपेशियों, दांतों और नर्व सिस्टम के लिए भी बहुत जरूरी होता है.

अगर प्रेगनेंसी में कैल्शियम (Calcium) की कमी हो जाए, तो इसका असर मां और बच्चे दोनों की सेहत पर पड़ सकता है.  इसलिए जरूरी है कि आप इसके लक्षणों को वक्त रहते पहचानें और नजरअंदाज न करें. आइए जानते हैं  कैल्शियम की कमी के क्या संकेत हैं और इसे कैसे पूरा कर सकते हैं.

प्रेगनेंसी में कैल्शियम क्यों जरूरी

बच्चे की हड्डियों और दांतों की ग्रोथ के लिए

मां की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए

हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद

कैल्शियम की कमी के लक्षण 

1. पैरों में अकड़न या मरोड़ (cramps), रात को सोते समय पैरों में खिंचाव होना एक आम संकेत है.

2. बार-बार दांतों में दर्द या मसूड़ों की कमजोरी.

3. जोड़ों में दर्द या शरीर भारी लगना 

4. थकान और कमजोरी

5. मूड स्विंग्स और डिप्रेशन

इस कमी को पूरा करने के लिए क्या करें

दूध और दूध से बनी चीजें जैसे दही, पनीर खाएं.

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी डाइट में शामिल  करें.

ड्राई फ्रूट्स बादाम, अंजीर, किशमिश रोज खाएं.

कैल्शियम सप्लीमेंट्स डॉक्टर की सलाह से ले सकती हैं.

धूप जरूर लें, ताकि शरीर में विटामिन D बने और कैल्शियम सही तरीके से अब्सॉर्ब हो सके.

कब जाएं डॉक्टर के पास

अगर प्रेगनेंसी के दौरान कैल्शियम की कमी होने के संकेत शरीर में लगातार बने रहें या और ज्यादा बढ़ जाएं, तो बिना देर किए तत्काल डॉक्टर के पास जाना चाहिए. प्रेगनेंसी (Pregnancy) में खुद से दवाएं लेना ठीक नहीं होता है. इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Andhra Pradesh COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget