एक्सप्लोरर

कोल्ड ड्रिंक से पड़ रहा है 'फर्टिलिटी' पर बुरा असर, लड़कों पर इस तरह डाल रही असर

Cold Drink Side Effects: स्टडी बताती है कि कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन करने से टेस्टिकल का साइज बढ़ सकता है. और तो और टेस्टोस्टेरोन का लेवल भी प्रभावित हो सकता है.

Cold Drink Side Effects: आजकल कोल्ड ड्रिंक के बिना कोई पार्टी ही नहीं होती. शादी का फंक्शन हो या नौकरी लगने की पार्टी, कोल्ड ड्रिंक हर फंक्शन और इवेंट की शान होता है. हालांकि इसको लेकर अब एक डरावना अध्ययन सामने आया है. इस अध्ययन में यह दावा किया गया है कि कोल्ड ड्रिंक और पेप्सी पीने वाले पुरुषों के टेस्टिकल का साइज बढ़ सकता है. चीनी रिसर्चर्स ने यह पाया है कि कोल्ड ड्रिंक टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ा सकते हैं. रिसर्चर्स ने यह अध्ययन नर चूहों पर किया था, जिसमें सामने आया कि इन ड्रिंक्स के सेवन से उनके जननांग का आकार बढ़ गया. यानी कि अगर पुरुष कोल्ड ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करेंगे तो उनमें भी यह समस्या पैदा हो सकती है. 

स्टडी के मुताबिक, इस तरह के ड्रिंक्स टेस्टोस्टेरोन के लेवल पर नकारात्मक प्रभाव डालने का काम करते हैं. एक्सपर्ट ने यह भी कहा कि कोल्ड ड्रिंक और पेप्सी जैसे पॉप ड्रिंक्स पीने से लोगों में मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारियों के पैदा होने का खतरा भी बढ़ सकता है. इसके अलावा, महिलाओं की प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है. एक पिछले अध्ययन में पाया गया था कि इन ड्रिंक्स ने चूहों में मादा अंडाशय (फीमेल ओवरी) को सिकोड़ दिया था.

ये नई रिसर्च 'जर्नल एक्टा एंडोक्रिनोल' में पब्लिश हुई है. इस रिसर्च के दौरान 15 दिनों के लिए 100 से ज्यादा चूहों पर दो फ़िज़ी ड्रिंक्स के प्रभावों का टेस्ट किया गया. कुछ चूहों को पिंजरे में कोल्ड ड्रिंक दिया गया था, जबकि बाकी चूहों को पेप्सी के साथ रखा गया था. इस रिसर्च में सामने आया कि कोल्ड ड्रिंक और पेप्सी पीने वाले चूहों के टेस्टिकल्स काफी ज्यादा बढ़ गए थे. जबकि जिन चूहों को प्योर कोल्ड ड्रिंक और पेप्सी दी गई थी, उनमें भी टेस्टोस्टेरोन का लेवल ज्यादा था. यह अध्ययन बताता है कि पेप्सी या कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन करने से टेस्टिकल का साइज बढ़ सकता है. और तो और टेस्टोस्टेरोन का लेवल भी प्रभावित हो सकता है.

एक अलग स्टडी में यह भी पाया गया है कि पिछले 30 सालों में पुरुषों के पेनिस की औसत लंबाई 25 प्रतिशत तक बढ़ी है. अमेरिकी विशेषज्ञों के विश्लेषण से मालूम चलता है कि 1992 से 2021 तक, पेनिस की लंबाई ने 4.8 इंच से सीधा 6 इंच तक छलांग लगाई है. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने कहा कि पुरुषों के पेनिस के साइज में बढ़ोतरी खराब डाइट और लाइफस्टाइल के साथ-साथ केमिकल का भी परिणाम हो सकता है. ये सभी कारक प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी पर भी बुरा प्रभाव डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Pica Disorder: मिट्टी, चॉक, बर्फ खाने का करता है मन? कहीं आप इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित तो नहीं!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget