एक्सप्लोरर

इस जगह की फुंसी फोड़ने से डैमेज हो सकता है आपका दिमाग, कहलाता है 'ट्रायंगल ऑफ डेथ'

Popping Pimple in Danger Zone: चेहरे के 'ट्रायंगल ऑफ डेथ' एरिया में फुंसी फोड़ना खतरनाक हो सकता है. जाने कैसे यह आदत ब्रेन इंफेक्शन या डैमेज का कारण बन सकती है.

Popping Pimple in Danger Zone: सोच कर देखिए आपके चेहरे पर एक छोटी सी फुंसी निकल आई है, नाक के पास या होंठों के ऊपर. आप शीशे में देखते हैं, थोड़ा सा परेशान होते हैं और बिना सोचे-समझे उसे फोड़ देते हैं. लग सकता है कि आपने कोई बड़ी बात नहीं की, पर क्या आप जानते हैं कि इस एक छोटी सी गलती से आपका दिमाग तक डैमेज हो सकता है? जी हां, चेहरे का एक खास एरिया होता है जिसे मेडिकल साइंस में 'ट्रायंगल ऑफ डेथ' कहा जाता है. इस एरिया में फुंसी, पिंपल या कोई भी संक्रमण को छेड़ना खतरनाक हो सकता है. यहां तक कि यह ब्रेन इंफेक्शन या ब्रेन हैमरेज का कारण भी बन सकता है. 

क्या है ‘ट्रायंगल ऑफ डेथ’?

चेहरे का वह हिस्सा जो दोनों भौंहों के बीच से शुरू होकर नाक की दोनों साइड और ऊपरी होंठ को कवर करता है, उसे ‘ट्रायंगल ऑफ डेथ’ कहा जाता है. यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इस हिस्से से जुड़ी नसें सीधे दिमाग तक जाती हैं. अगर यहां संक्रमण फैलता है, तो वह सीधे ब्रेन तक पहुंच सकता है. 

ये भी पढ़े- माथे पर होने वाली झनझनाहट ब्रेन हैमरेज का लक्षण होता है? जान लीजिए क्या है सच

फुंसी फोड़ने से कैसे हो सकता है खतरा?

जब हम फुंसी या पिंपल को फोड़ते हैं, तो वहां मौजूद बैक्टीरिया त्वचा के अंदर या रक्त प्रवाह में घुस सकते हैं. चेहरे के इस हिस्से की नसें ब्रेन की साइनस से जुड़ी होती हैं. यहां संक्रमण फैलने पर यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है. 

ब्रेन की नसों में खून का थक्का जम सकता है. 

दिमाग में मवाद भर सकता है. 

ब्रेन की झिल्ली में सूजन आ सकती है. 

क्या हैं इसके लक्षण?

अगर फुंसी या दाने फोड़ने के बाद आपको ये लक्षण महसूस हों, तो सतर्क हो जाएं. 

तेज सिर दर्द होना 

आंखों के आसपास सूजन या दर्द हो जाना 

तेज बुखार होना 

देखने में धुंधलापन लगना 

चक्कर आना या बेहोशी जैसा लगना 

कैसे करें बचाव? 

चेहरे की फुंसियों को खुद से फोड़ने से बचकर रहें. 

साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखें.

अगर फुंसी में बहुत दर्द या सूजन हो, तो डॉक्टर से सलाह लें. 

चेहरे को बार-बार हाथों से न छुएं, खासकर नाक और होंठ के आस-पास छूने से बचें. 

चेहरे पर निकली फुंसी को छोटा समझ कर उसे फोड़ना एक बड़ी भूल हो सकती है. खासकर अगर वह 'ट्रायंगल ऑफ डेथ' एरिया में हो, तो इससे जुड़ा जोखिम और भी बड़ा हो जाता है. अपने स्किन को समय दें, साफ रखें और ऐसी किसी भी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना ही सबसे समझदारी भरा कदम होता है. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget