एक्सप्लोरर

Health Tips: लगातार हो रही है खांसी? कोविड-19 के अलावा हो सकती है ये 5 बीमारियां

Health Tips in Hindi: आमतौर पर लगातार हो रही खांसी किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ऐसे में समय से डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए.

Persistent Cough: ऐसा भी जमाना था जब छींकना और खांसना एक आम बात हुआ करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब कोई खांस दे या छींक दे, तो लोग उससे फौरन दूरी बना लेते हैं. अब ऐसे में अगर आप लगातार होने वाली खांसी से जूझ रहे है तो इसके पीछे कई वजह हो सकती है. यह सच है कि खांसी कोविड-19 का सबसे आम लक्षण है, लेकिन सिर्फ यही एक कोविड का लक्षण नहीं होता. 

आमतौर पर लगातार हो रही खांसी किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ऐसे में समय से डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए. लगातार खांसी के ये हो सकते हैं कारण-

अस्थमा

ये ऐसी बीमारी है, जिससे फेफड़े बहुत लंबे समय तक प्रभावित रहते हैं. अस्थमा की वजह से सांस जाने वाली नली में सूजन और सिकुड़न हो जाता है. ऐसे में सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. फिलहाल इसका कोई इलाज मौजूद नहीं है, मगर इसके लक्षणों को काबू करने के लिए इलाज उपलब्ध है. लंबे समय से खांसी इसके सबसे आम लक्षणों में से एक है. मौसम, वायू प्रदूषण और अन्य कारणों की वजह से अस्थमा के लक्षणों की तीव्रता बढ़ सकती है.

Weight Gain Tips: वजन बढ़ाने के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं, इन बातों का रखें ख्याल

पोस्ट नेजल ड्रिप

जब बहुत ज्यादा म्यूकस गले के पिछले हिस्से में जमा हो जाता है और म्यूकस के गिरने की फीलिंग होती है तो उसे पोस्ट नेजल ड्रिप कहा जाता है. इसकी वजह से नाक में बनने वाला बलगम गले में आ सकता है. इससे लगातार खांसी हो सकती है और साथ ही जलन भी महसूस होती है. इस परिस्थिति में आगे चलकर लंबे समय तक बनी रहने वाली खांसी या गले की खराश का खतरा पैदा हो सकता है. इसका दूसरा नाम अपर एयरवे कफ सिंड्रोम भी है.

संक्रमण

अगर आप हाल ही में किसी तरीके के इन्फेक्शन के शिकार हुए थे, तो आपकी लगातार खांसी उसी का एक कारण हो सकती है. फ्लू, निमोनिया जैसे संक्रमणों में खांसी, थकावट जैसे लक्षण रिकवरी के बाद भी जारी रह सकते हैं.

Weight Gain Food: पतलेपन से परेशान हैं तो वजन बढ़ाने के लिए इन 5 चीजों का सेवन करें

COPD

अक्सर लोग अस्थमा और सीओपीडी को एक ही बीमारी समझ लेते हैं, क्योंकि इन दोनों के लक्षण एक जैसे होते हैं. इन दोनों बीमारी में कॉमन लक्षण खांसी, कफ और सांस लेने में दिक्कत शामिल हैं लेकिन ये दोनों ही रोग बहुत अलग हैं. क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज फेफड़ों की एक बीमारी है, जिसमें वायु मार्ग में रुकावट आती है. इसमें सूखी खांसी या फिर बलगम वाली भी हो सकती है.

पाचन संबंधी समस्याएं

घबराइए मत, आपने सही पढ़ा है, पाचन संबंधी समस्याएं लगातार खांसी का कारण बन सकती हैं. गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स (GERD) या एसिड रिफ्लक्स, एक जटिलता है जिसमें पेट का एसिड वापस फूड पाइप में जमा होने लगता है. यह एसिड फूड पाइप की लाइनिंग को नुकसान पहुंचा सकता है. यह एक ऐसी जटिलता है जो पेट से गैस्ट्रिक एसिड के प्रवाह को फूड पाइप में ले जाती है. इस वजह से गले में तकलीफ होने लगती है और लगातार खांसी आ लगती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget