एक्सप्लोरर

आपस में सिर से जुड़े जुड़वां बच्चों को अलग किया गया, 16 घंटे तक चली सर्जरी

आपस में सिर से जुड़े ओडिशा के करीब दो साल के जुड़वां बच्चों को यहां एम्स में 16 घंटे तक चली सर्जरी के बाद अलग किया गया.

नयी दिल्ली: आपस में सिर से जुड़े ओडिशा के करीब दो साल के जुड़वां बच्चों को यहां एम्स में 16 घंटे तक चली सर्जरी के बाद अलग किया गया. अब यह सर्जरी पूरी हुई है.

डॉक्टरों ने बताया कि जुड़वां बच्चों को वेंटीलेटर पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर है.

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने बताया कि ओडिशा के जुड़वां बच्चे जागा और कालिया डॉक्टरों की देखरेख में हैं और विशेषज्ञों का दल उन पर लगातार निगरानी रख रहा है. उन्हें खून भी चढ़ाया गया है.

गुलेरिया ने बताया कि 28 महीने के जुड़वां बच्चों को अलग तो कर दिया गया है लेकिन आने वाले कुछ हफ्ते बेहद महत्वपूर्ण हैं, उसके बाद ही पता चल पाएगा कि सर्जरी सफल रही है या नहीं. सर्जरी में शामिल डॉक्टरों के दल को भी जुड़वां बच्चों में से एक को लेकर बहुत अधिक चिंता बनी हुई है क्योंकि उसकी सेहत गिरती जा रही है.

एम्स के न्यूरोसाइंसेस सेंटर के प्रमुख एके महापात्रा ने कहा, ‘‘ बच्चों को अलग कर दिया गया है. सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण थी, ऐसी कई चुनौतियों से पहली बार सामना हुआ. ’’ एम्स के न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-एनेस्थीसिया और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के करीब 30 विशेषज्ञों के दल ने मैराथन सर्जरी की.

महापात्रा ने बताया कि जागा की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि कालिया की हालत स्थिर है.

ओडिशा के कंधमाल जिले के फिरिंगिया ब्लॉक के तहत आने वाले मिलीपाडा गांव के ये बच्चे सिर से जुड़े थे, जो बहुत दुर्लभ ही स्थिति है.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बच्चों की सर्जरी करने वाले एम्स के डॉक्टरों के दल की सराहना की. पटनायक ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘डॉ. एके महापात्रा और उनकी टीम ने बेहतरीन काम किया. जुड़वां बच्चों की मदद में कोई बाधा नहीं होगी, उनके लिए पूरा ओडिशा प्रार्थना कर रहा है.’’ ओडिशा सरकार ने बच्चों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ रूपये स्वीकृत किये हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget