एक्सप्लोरर

टीबी के अलावा इस बीमारी का लक्षण भी होती है लंबी खांसी, ऐसे करें पहचान

Signs of Lung Cancer: लंबी खांसी सिर्फ टीबी का कारण नहीं होती, बल्कि फेफड़ों के कैंसर का भी संकेत हो सकती है. इसलिए इसके लक्षण जितना जल्दी जान लेंगे उतना बेहतर होगा.

Signs of Lung Cancer: रात को सोते-सोते अगर अचानक खांसी उठ जाए, तो सिर्फ नींद ही नहीं, चैन भी उड़ जाता है. एक-दो दिन की खांसी तो सामान्य बात है, लेकिन जब खांसी दो हफ्तों से ज्यादा चलने लगे, तो यह शरीर का संकेत हो सकता है कि कुछ गंभीर चल रहा है. अक्सर ऐसी लंबी खांसी को लोग टीबी समझ लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ टीबी ही नहीं, एक और गंभीर बीमारी ऐसी खांसी का कारण हो सकती है? उस बीमारी के बारे में डिटेल में जानिए.

खांसी जो जाए ही नहीं 

लंग कैंसर की शुरुआती पहचान बहुत ही आम लक्षणों से होती है. खांसी इसका सबसे पहला लक्षण है. यह खांसी सूखी भी हो सकती है या बलगम के साथ भी आ सकती है. अगर खांसी 2-3 हफ्तों से ज्यादा बनी हुई है और घरेलू इलाज या दवाओं से आराम नहीं मिल रहा, तो यह एक चेतावनी हो सकती है. 

ये भी पढ़े- Coronavirus in India: हल्के कोविड लक्षणों को ठीक करने के 7 घरेलू उपाय, इम्यून सिस्टम को मिलेगी मजबूती

खांसते समय खून आना

अगर खांसते समय खून आता है तो इसे नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है. यह लंग कैंसर का एक प्रमुख लक्षण है, ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. 

सांस फूलना या आवाज में बदलाव आना 

लंबी खांसी के साथ अगर आपको सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है, या आपकी आवाज भारी, बैठी हुई लग रही है, तो ये संकेत लंग्स में किसी गड़बड़ी की ओर इशारा कर सकते हैं. यह लंग कैंसर की प्रगति का लक्षण हो सकता है.

अचानक वजन कम होना और थकान लगना 

अगर बिना किसी डाइटिंग या एक्सरसाइज के आपका वजन अचानक कम हो रहा है और लगातार थकान महसूस होती है, तो ये लंग कैंसर के गंभीर संकेत हो सकते हैं. खासकर जब ये लक्षण लंबी खांसी के साथ जुड़ जाएं तो और खतरनाक हो सकते हैं. 

कब करवाना चाहिए जांच 

अगर आपकी खांसी 2-3 हफ्ते से ज्यादा समय से बनी हुई है, तो सिर्फ सर्दी-जुकाम या टीबी मानकर इलाज न करें. एक बार एक्स-रे या सीटी स्कैन जरूर कराएं. यदि आप धूम्रपान करते हैं या कर चुके हैं, तो आपको और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. 

हर लंबी खांसी टीबी नहीं होती, कई बार यह लंग कैंसर जैसे गंभीर रोग का संकेत भी हो सकती है. इसलिए शरीर की आवाज़ को सुने, लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराएं. 

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget