एक्सप्लोरर

चेहरा धोकर तौलिए से पोंछते हैं आप? जानिए ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए?

तौलिए से चेहरे को पोंछने से स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि तौलिए में ई.कोली (एस्चेरिचिया कोलाई) जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं.

स्किन को हेल्दी, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते. एक से एक महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट यूज़ करते हैं. तरह-तरह के लेप और फेस पैक लगाते हैं. कई घरेलू उपाय करते हैं. लेकिन फिर भी कई बार त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती हैं. फिर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि इतनी देखभाल करने के बावजूद आखिर कैसे स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. दरअसल सिर्फ अच्छे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने और फैस पैक लगाने से त्वचा को स्वस्थ नहीं रखा जा सकता. आपको उन गलतियों को भी सुधारना होगा, जो त्वचा को खराब कर रही हैं. 

हम त्वचा की देखभाल करते वक्त कुछ ऐसी गलतियां अक्सर कर जाते हैं, जिनकी वजह से हमें स्किन प्रॉब्लम्स होने लग जाती हैं, जैसे- तौलिए का चेहरे पर इस्तेमाल करना. बहुत से लोग मुंह धोने के बाद तौलिए से अपना मुंह पोंछते हैं. कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका तौलिया काफी गंदा रहता है, फिर भी वो इसका इस्तेमाल बेफिक्र होकर करते चले जाते हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तौलिया भी आपको कई स्किन प्रॉब्लम्स दे सकता है.

स्किन में प्रवेश कर सकता है बैक्टीरिया 

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, स्किन एंड सैंक्चुअरी की एस्थेटिक थेरेपिस्ट फातमा गुंडुज ने बताया कि तौलिए से चेहरे को पोंछने से स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि तौलिए में ई.कोली (एस्चेरिचिया कोलाई) जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं. जब आप तौलिए से अपना चेहरा पोंछते हैं तो इसके माध्यम से ई.कोली बैक्टीरिया आपकी स्किन में प्रवेश कर सकता है. 

खुरदरे तौलिए का ना करें इस्तेमाल

सिर्फ ये बैक्टीरिया ही नहीं, तौलिए की खुरदरी बनावट भी त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करता है. क्योंकि चेहरा पोंछते वक्त आप तौलिए से त्वचा को रगड़ते हैं. इसकी वजह से त्वचा पर छोटी-छोटी दरारें पड़ सकती हैं और कोई दीर्घकालिक क्षति हो सकती हैं. तौलिए का इस्तेमाल आपको इसलिए भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये आपकी स्किन पर मौजूद नेचुरल ऑयल को रिमूव कर सकता है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो सकती हैं. चेहरे को पोंछने के लिए हमेशा सॉफ्ट टॉवल या कपड़े का इस्तेमाल करें और रगड़ने के बजाय थप-थप करके सुखाएं.

ये भी पढ़ें: मानसून में झड़ने लगे हैं बाल? अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय, समस्या से जल्दी मिलेगा छुटकारा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget