एक्सप्लोरर

कोरोना से बचा सकता है सिर्फ ये वाला मास्क, सर्जिकल मास्क और कपड़े का मास्क पहनने की न करें गलती

अक्सर लोग कपड़े का मास्क या फिर सर्जिकल मास्क का यूज करते हैं. आइए जानते हैं कि कौन-सा मास्क संक्रमण से बचने के लिए सेफ है और किस तरह यूज करना चाहिए?

देश में एकबार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं. दिल्ली से लेकर मुंबई तक कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो दक्षिण एशिया में कोविड के मामलों में उछाल ओमिक्रॉन जेएन.1 वैरिएंट के प्रसार के कारण आया है. सरकार अलर्ट है. ऐसे में इस संक्रमण से लड़ाई में सबसे बड़े ह​​थियार यानी मास्क को लेकर हमें अवेयर हो जाना चाहिए. अक्सर लोग कपड़े का मास्क या फिर सर्जिकल मास्क का यूज करते हैं. ऐसा न हो कि मास्क पहनने के बाद भी संक्रमण हमारे शरीर में प्रवेश कर जाए. आइए जानते हैं कि कौन-सा मास्क संक्रमण से बचने के लिए सेफ है और किस तरह यूज करना चाहिए?

एन 95 मास्क कितना कारगर?

किसी भी तरीके के वायरस को रोकने के लिए एन95 मास्क कपड़े से बने मास्क और सर्जिकल मास्क से अ​धिक कारगर होता है. इसमें मास्क में कई लेयर वाले फिल्टर होते हैं. फेस पर इसकी फिटिंग भी अच्छी होती है. इससे इंफेक्शन की ड्रॉपलेट्स बॉडी में एंटर नहीं हो पाती हैं. एन95 मास्क से 95 पर्सेंट तक दूषित कणों से बचा सकता है. इनमें लीकेज की आशंका भी बहुत कम होती है. इसका ट्रिपल लेयर प्रोटेक्शन प्रदूषण और किसी भी वायरस से नाक-मुंह को दूर रखता है.  एक रिसर्च में कहा गया है कि एन95 मास्क कपड़े के मास्क की तुलना में 7 गुना और सर्जिकल मास्क की तुलना में 5 गुना ज्यादा असरदार होता है. हालांकि, लंबे समय तक एन95 मास्क पहनने से कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

कपड़े का मास्क कितना मददगार?

कपड़े का मास्क संक्रमण के जो​खिम से बचाने में कम प्रभावी होता है. यह सिंगल लेयर मास्क होता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई बिना मास्क वाला संक्रमित व्यक्ति कपड़े का मास्क पहने व्यक्ति के संपर्क में आता है तो वह सिर्फ 15 मिनट में कोरोना संक्रमित हो सकता है. ऐसे में कपड़े के मास्क के नीचे डिस्पोजेबल मास्क पहनने की सलाह दी जाती है. दोबारा उपयोग में आने वाले मास्क को रोज धोना चाहिए और डिस्पोजल मास्क को एक बार इस्तेमाल के बाद फेंक देना चाहिए. 

सर्जिकल मास्क यूज करना चाहिए या नहीं?

सर्जिकल मास्क या प्रोसीजर मास्क का यूज मेडिकल फील्ड में किया जाता है. मेडिकल प्रोफेशनल्स अस्पतालों में इलाज या फिर सर्जरी के दौरान इसका इस्तेमाल करते हैं. ये डिस्पोजेबल मास्क है. ये मुंह और नाक को ढंकता है. डॉक्टर और मेडिकल प्रोफेशनल को मरीजों से होने वाले संक्रमण से बचाता है, लेकिन कोरोना संक्रमण के जो​खिम से बचाने में ये कम प्रभावी होता है. 

इस बार चार दिन में ठीक हो रहे कोरोना पेशेंट

मौजूदा संक्रमण के मामले को​​​विड के जेएन.1 वैरिएंट के प्रसार के बताए जा रहे हैं, लेकिन मरीजों में  आमतौर पर हल्के लक्षण सामने आ रहे हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार संक्रमित व्यक्ति चार दिन में ठीक हो जाता है. इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और थकावट शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget