एक्सप्लोरर

​Monkeypox Virus की खतरनाक 'स्मार्ट नेस', दवाओं को बेअसर करने के लिए तेजी से बदल रहा रूप​

मंकी पॉक्स वायरस के मामले भारत में बेशक कम देखने को मिले हों, लेकिन इस वायरस ने विश्व के कई देशों में हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. महाशक्ति अमेरिका के लिए आज भी यह वायरस चिंता का सबब बना है.

Monkey Pox Treatment: मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे वर्ल्ड हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है. विश्व स्तर पर मंकीपॉक्स का रिकॉर्ड देखें तो कुल मामलों की संख्या 70,000 के पार हो गई है. हाल में मंकी पॉक्स वायरस की नेचर समझने के लिए रिसर्च की गई. रिसर्च में सामने आया कि मंकीपॉक्स वायरस स्मार्ट हो रहा है. यह दवाओं के साथ और व्यक्ति के शरीर में होने वाले बदलाव के साथ खुद में बदलाव कर रहा है. इससे यह अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है. 

स्टडी में देखे गए मंकी पॉक्स के म्यूटेशन
जर्नल ऑफ ऑटोइम्यूनिटी में मंकी पॉक्स को लेकर स्टडी पब्लिश की गई. मंकीपॉक्स के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मौजूदा दवाओं की नेचर समझना जरूरी है. यह भी समझना जरूरी है कि वायरस का म्यूटेशन कैसा है? इसी से इसकी बेहतर समझ विकसित की जा सकती है. 

इम्यून सिस्टम और दवाओं से बचने में सक्षम
मंकी पॉक्स वायरस का विश्लेषण किया गया. विश्लेषण में देखा गया कि समय के साथ वायरस खुद को कैसे विकसित कर रहा है. यह हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से दवाओं या एंटीबॉडी से बचने में सक्षम था, इसी कारण दूसरे लोगों को अपनी चपेट में लेता गया. 

मंकी पॉक्स का पुराना इतिहास देखा
स्टडी के लिए टीम ने मंकीपॉक्स वायरस के 200 से अधिक सब वेरिएंट के डीएनए का विश्लेषण किया गया. 1965 में मंकीपॉक्स पहली बार फैलना शुरू हुआ. फिर 2000 के दशक में इसका प्रकोप देखा गया. अब 2022 में इसका फैलाव देखने को मिला है. विश्लेषण में मंकीपॉक्स वायरस के सब वेरिएंट की जांच करते समय पांच विशिष्ट प्रोटीनों की जांच की गई. इनमें डीएनए पोलीमरेज़, डीएनए हेलिसेज़, ब्रिजिंग प्रोटीन ए 22 आर, डीएनए ग्लाइकोसिलेज़ और जी 9 आर शामिल रहे.

भारत में मंकीपॉक्स के 19 मामले सामने आए
मई 2022 में अचानक से मंकीपॉक्स दुनिया भर में फैलने लगा. यूनाइटेड किंगडम, पुर्तगाल और इटली में मामले तेजी से सामने आए. अमेरिका ​में काफी केस देखे गए. अधिकांश पुरुषों को अपनी चपेट में लिया. कुछ ही महीने में 100 से अधिक देशों में 73,000 से अधिक मामले और 29 मौतें दर्ज की गई हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हाल के हफ्तों में नए वैश्विक मामलों की संख्या में काफी गिरावट आई है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि और तरीकों को केवल सुझाव के रूप में लें. किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget