एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2024 : हरियाली तीज में भूलकर भी ऐसे न करें मेकअप, वरना खराब हो जाएगी स्किन?

हरियाली तीज के दिन महिलाएं सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़तीं हैं लेकिन मेकअप करते समय ये गलतियां भूलकर भी न करें वरना स्किन खराब हो जाएगी..

हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं सज-धजकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं.ऐसे में सभी महिलाएं खूबसूरत दिखना चाहती हैं, लेकिन मेकअप करते समय कुछ गलतियां हो जाती हैं जिससे त्वचा खराब हो सकती है. आइए जानते हैं, कि इस दिन मेकअप करते समय किन गलतियों से आपको बचना चाहिए.

मेकअप से पहले त्वचा की तैयारी न करना
मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना और मॉइस्चराइज़ करना बहुत जरूरी है. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है. मेकअप से पहले प्राइमर का इस्तेमाल भी जरूर करें. 

सस्ते और घटिया क्वालिटी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
सस्ते और घटिया क्वालिटी के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे प्रोडक्ट्स से त्वचा पर रैशेज, खुजली, और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आपकी त्वचा खराब हो सकती है. हमेशा अच्छी ब्रांड के और अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार ही मेकअप प्रोडक्ट्स का चुनाव करें. यह न सिर्फ आपकी त्वचा को सुरक्षित रखेगा, बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनाएगा. 

भारी और गाढ़ा मेकअप करना
हरियाली तीज के दिन हल्का और नैचुरल मेकअप ही करें. भारी और गाढ़ा मेकअप पसीने के कारण फैल सकता है और त्वचा पर मुहांसे और दाने हो सकते हैं. हल्का मेकअप चेहरे को ताजगी और नेचुरल लुक देता है. 

पुराने मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
पुराने और एक्सपायर हो चुके मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कभी न करें. इससे त्वचा पर संक्रमण और अन्य समस्याएं हो सकती हैं. हमेशा ताजे और एक्सपायर डेट चेक करके ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. 

मेकअप हटाने में लापरवाही
मेकअप हटाए बिना सोना त्वचा के लिए बहुत हानिकारक होता है. रात में हमेशा मेकअप हटाकर चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और फिर मॉइस्चराइज़र लगाएं. इससे त्वचा को सांस लेने का मौका मिलता है और वह हेल्दी और चमकदार रहती है. त्वचा की देखभाल के लिए यह कदम बहुत जरूरी है, इसलिए मेकअप हटाना कभी न भूलें. 

सनस्क्रीन का उपयोग न करना
अगर आप दिन में बाहर जा रही हैं, तो सनस्क्रीन का उपयोग करना न भूलें. सनस्क्रीन आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और त्वचा को नुकसान से बचाता है. हरियाली तीज पर सजना-संवरना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है सही तरीके से मेकअप करना. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : Hariyali Teej 2024: इन पकवानों के बिना अधूरी रहती है तीज, स्वाद से बढ़ जाती है त्योहार की रंगत

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget