एक्सप्लोरर

जो लोग खुद को समझते हैं कम अट्रैक्टिव, अब सिर्फ वही लोग लगा रहे मास्क- स्टडी

कोरोना महामारी के दौरान लोग मास्क खुद को संक्रमण से बचाने के लिए पहनते थे, जबकि अब खुद को अच्छा और प्रभावशाली दिखाने के लिए पहन रहे हैं.

दो साल की भयंकर कोरोना महामारी के बाद यह देखने को मिला है कि जो लोग खुद को दूसरे के मुकाबले कम अट्रैक्टिव मानते हैं, उनके द्वारा मास्क लगाने की संभावना ज्यादा रहती है. इसके पीछे की वजह यह है कि वे मानते हैं कि मास्क लगाने के बाद वो दूसरों पर अच्छा प्रभाव डाल पाएंगे. यह अध्ययन हाल ही में फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी में पब्लिश किया गया है. रिसर्च बताती है कि लोगों ने मास्क को अट्रैक्टिवनेस से जोड़ दिया है. जो लोग खुद को कम अट्रैक्टिव समझते हैं, वे अक्सर अच्छा दिखने के लिए मास्क का इस्तेमाल करते हैं. 

इस अध्ययन के लेखकों ने कहा कि हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि कोरोना महामारी के दौरान लोग मास्क खुद को संक्रमण से बचाने के लिए पहनते थे, जबकि अब खुद को अच्छा और प्रभावशाली दिखाने के लिए पहन रहे हैं. सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी के प्रोफेसर इंचियोल चोई ने कहा कि कुछ लोग अब भी मास्क पहनना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोगों ने इसे पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया है. 

एक्सप्रेशन को छिपा लेते हैं मास्क

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कैरोलिना के डरहम में नॉर्थ कैरोलिना सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजिस्ट और प्रोफेसर डॉ. क्रिस्टोफर एल. एडवर्ड्स ने बताया कि मास्क ने कई लोगों की अपने नेगेटिव एक्सप्रेशन्स को छिपाने में मदद की है. जबकि कुछ लोगों ने इसका इस्तेमाल अपने चेहरे को छिपाने के लिए किया, क्योंकि वे खुद को कम अट्रैक्टिव मानते हैं.  

खुद को अट्रैक्टिव समझने वाले लोग नहीं पहनना चाहते मास्क

वही, इसपर एक बार फिर से अध्ययन किया गया. इस अध्ययन में 244 लोगों से यह इमेजिन करने को कहा गया कि वे यह सोचें कि उन्हें नौकरी के इंटरव्यू के लिए एक ईमेल मिला है. इसके बाद लोगों से सवाल किया गया कि क्या वे नौकरी के इंटरव्यू के लिए मास्क पहनकर जाएंगे या नहीं? क्या इंटरव्यू लेने वाले को वे मास्क में अच्छे लगेंगे या बिना मास्क के? परिणामों से मालूम चलता है कि जो लोग खुद को अट्रैक्टिव मानते हैं, वे मास्क के इस्तेमाल से बचना पसंद करेंगे. क्योंकि उन्हें लगता है कि मास्क उनकी पर्सनैलिटी को खराब कर देगा और उन्हें कम अट्रैक्टिव बना देगा. जबकि जो लोग खुद को अट्रैक्टिव नहीं मानते, वे मास्क पहनना पसंद करेंगे. 

ये भी पढ़ें: सिर्फ कैंसर ही नहीं, गंभीर कोविड का खतरा पैदा कर सकते हैं तम्बाकू और ई-सिगरेट, जानें कैसे?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
Cancer Medicines Price Cut: 137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?
137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget