एक्सप्लोरर

Lemon Water Side Effects: ज्यादा नींबू पानी पीना भी खतरनाक, शरीर में पैदा होती हैं ये 5 गंभीर परेशानियां

Lemon Water Disadvantages: नींबू विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. हालांकि किसी भी चीज का बहुत ज्यादा सेवन करना खतरनाक होता है.

Lemon Water Side Effects: चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप में नींबू पानी से भरा एक गिलास पीने से शरीर को ठंडा रखने में काफी मदद मिलती है. नींबू पानी आपको डिहाइड्रेशन और गर्मी में बार-बार प्यास लगने की समस्या से बचाता है. अब जैसा कि गर्मियां आ गई हैं. लोग अब ऐसी चीज़ों को खाने और पीने के लिए आगे बढ़ेंगे, जो शरीर को भीषण गर्मी में भी कूल रखने का काम करें. इसमें कोई शक नहीं कि नींबू पानी पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा और कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन अगर आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करेंगे तो शरीर पर कई बुरे प्रभाव भी पड़ सकते हैं.

नींबू विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. हालांकि किसी भी चीज का बहुत ज्यादा सेवन करना खतरनाक होता है. आइए जानते हैं कि नींबू पानी के ज्यादा सेवन से आपके शरीर पर कैसे-कैसे बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं. 

ज्यादा नींबू पानी पीने के नुकसान

1. पेट की समस्या: खाली पेट नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से डाइजेशन में काफी मदद मिलती है. हालांकि बहुत ज्यादा नींबू पानी का सेवन करने से पेट में जलन की समस्या पैदा हो सकती है और तो और डाइजेशन प्रोसेस भी स्लो हो सकता है, जिसकी वजह से पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है.

2. डिहाइड्रेशन प्रॉब्लम: नींबू पानी शरीर से टॉक्सिन्स यानी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से आपका ब्लैडर फूल सकता है यानी बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत पड़ेगी. शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी निकलने से डिहाइड्रेशन की दिक्कत पैदा हो सकती है. यही वजह है कि आप नींबू पानी पीने के बाद खूब पानी भी पिएं, डिहाइड्रेशन न हो.

3. दांतों में सड़न: नींबू का जूस काफी एसिडिक होता है और इसे ज्यादा पीने से दांतों में झुनझुनी महसूस होती है. वक्त के साथ झुनझुनाहट बढ़ सकती है, जो दातों में सड़न पैदा होने का कारण बनती है. अगर आपके दांतों में सेंसिटिविटी की प्रॉब्लम है तो आपको ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित कर देना चाहिए, जो नेचुरली एसिडिक होते हैं, जैसे नींबू.

4. बाल होते हैं खराब: नींबू के बालों पर भी बुरे प्रभाव पड़ते हैं. बालों में सीधे नींबू लगाने से खराब परिणाम मिल सकते हैं. यह आपके बालों को ड्राय बना सकता है और वक्त से पहले सफेद कर सकता है. नींबू में एसिडिक गुण होते हैं, जो आपके बालों से पोषण को चुरा सकते हैं. 

5. माइग्रेन: माइग्रेन अटैक से जूझने वाले लोगों को नींबू के ज्यादा सेवन से हमेशा बचना चाहिए. नींबू और बाकी खट्टे फल भयंकर माइग्रेन की समस्या को पैदा करते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट को कहें अलविदा, चेहरे पर लगाएं इन 5 सब्जियों के छिलके, कई स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget