एक्सप्लोरर

फिटकरी को चेहरे पर लगाने का ये सही तरीका नहीं जानते हैं लोग, भूलकर न करें ये गलती

फिटकरी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं. 2025 की एक रिसर्च के अनुसार, फिटकरी का नियमित और सही उपयोग स्किन की रंगत को 20 पर्सेंट तक सुधार सकता है.

फिटकरी एक नैचुरल मिनरल है, जो सदियों से स्किन की देखभाल और अन्य घरेलू इलाज में इस्तेमाल होता रहा है. एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एस्ट्रिंजेंट गुण इसे स्किन की कई समस्याओं जैसे मुंहासे, दाग-धब्बे और एक्स्ट्रा ऑयल को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी बनाते हैं. इतने फायदे होने के बावजूद फिटकरी को गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर दिक्कत भी हो सकती है. आइए इनके बारे में जानते हैं. 

स्किन के लिए कितनी फायदेमंद होती है फिटकरी?

फिटकरी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं. यह स्किन के रोमछिद्रों को साफ करके दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है. 2025 की एक रिसर्च के अनुसार, फिटकरी का नियमित और सही उपयोग स्किन की रंगत को 20 पर्सेंट तक सुधार सकता है. ऑयली स्किन वालों के लिए फिटकरी वरदान है, क्योंकि यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेता है, जिससे मुंहासों की समस्या कम होती है. फिटकरी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे झुर्रियां और उम्र के धब्बों को कम करते हैं. वहीं, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाने में भी फिटकरी अच्छी तरह काम करती है.

फिटकरी यूज करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

फिटकरी इस्तेमाल करने से पहले हमेशा उसका पैच टेस्ट करना चाहिए. इसके लिए थोड़ी सी फिटकरी को पानी में घोलकर कलाई या कान के पीछे की स्किन पर लगाएं. अगर 24 घंटे तक कोई जलन, लालिमा या खुजली नहीं होती है तो इसे चेहरे पर लगा सकते हैं. 

फिटकरी लगाते वक्त न करें ये गलतियां

फिटकरी का गलत इस्तेमाल स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है. दरअसल, फिटकरी का रोजाना इस्तेमाल स्किन को अत्यधिक रूखा कर सकता है, जिससे जलन, लालिमा और स्किन में दरारें पड़ सकती हैं. अगर आप फिटकरी को चेहरे पर ज्यादा रगड़ते हैं तो यह चेहरे की प्राकृतिक नमी को छीन सकता है. कुछ लोगों को फिटकरी से एलर्जी हो सकती है, जिसके कारण खुजली, लालिमा या रैशेज हो सकते हैं. आंखों के पास फिटकरी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इससे जलन हो सकती है. फिटकरी को कभी भी चेहरे पर रातभर नहीं लगाना चाहिए. इससे स्किन को नुकसान हो सकता है. 

प्रेग्नेंट महिलाएं ध्यान रखें यह बात

प्रेग्नेंट महिलाओं या ब्रेस्ट फीडिंग करने वाली महिलाओं को भी फिटकरी नुकसान पहुंचा सकती है. इन महिलाओं को फिटकरी का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: पके आम से ज्यादा होते हैं कच्चे आम के फायदे, गर्मियों में रखता है फिट

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brain Health: B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
Digital Detox: क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जल्द नहीं समझे तो घेर लेंगी बीमारियां, नर्क बन जाएगा घर
क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जल्द नहीं समझे तो घेर लेंगी बीमारियां, नर्क बन जाएगा घर
Bashir Badra Death : मशहूर शायर बशीर बद्र इस बीमारी से थे पीड़ित, मौत से पहले ही इंसान भूल जाता है सबकुछ
मशहूर शायर बशीर बद्र इस बीमारी से थे पीड़ित, मौत से पहले ही इंसान भूल जाता है सबकुछ
Wegovy Side Effects: स्लिम होने के लिए दवा लेने वाले हो जाएं सावधान, हमेशा के लिए जा सकती है आंखों की रोशनी
स्लिम होने के लिए दवा लेने वाले हो जाएं सावधान, हमेशा के लिए जा सकती है आंखों की रोशनी

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget