एक्सप्लोरर

Kitchen Tips: इन ट्रिक्‍स को अपनाकर लंबे समय तक ताजा रखें फल-सब्जियों को, नहीं रहेगा सड़ने या खराब होने का डर

Kitchen Tips: अक्सर गर्मियों के समय में फल और सब्‍जियां खराब होने लग जाती हैं और आपको उन्‍हें फेंकना पड़ता है, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे किचन हैक्‍स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप फल और सब्जियों को निश्चित समय तक स्‍टोर करके ताजा रखकर सड़ने से बचा सकते हैं.

Kitchen Tips: अक्सर ज्यादातर लोग पूरे हफ्ते की फल और सब्जियां स्‍टोर करके रख लेते हैं. मगर कई बार ऐसा होता है कि ये फल और सब्‍जियां खराब हो जाती हैं और आपको उन्‍हें फेंकना पड़ता है. ऐसा ज्यादातर गर्मी के दिनो में होता है क्योंकि गर्मी की वजह से वो जल्‍दी सड़ जाते हैं या सूखने लग जाते हैं. वैसे तो आप अपनी किचन मे मौजूद सभी खाद्य पदार्थों को लंबे वक्त तक स्‍टोर करके रख सकते हैं, जिससे वह बेकार न हो जाएं, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे किचन हैक्‍स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप फल और सब्जियों को एक निश्चित समय तक स्‍टोर करके ताजा रखकर सड़ने से बचा सकते हैं.

टमाटर टमाटर बहुत जल्‍दी खराब होने लगता है इसलिए आमतौर पर आप इन्हें फ्रिज में ही स्टोर करके रखते हैं. मगर थोड़े दिनों के बाद वह खराब होने लगते हैं. ऐसे में आप टमाटर को लंबे वक्त तक स्‍टोर करने के लिए उन्हें स्लाइस में काटकर रोस्‍ट करके जैतून के तेल के साथ एक कंटेनर में स्टोर करके रखें. इससे टमाटर एक से दो हफ्ते तक फ्रिज में अच्छे रहते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां आप ऐसी सब्जियों और सलाद के पत्तों को टिश्‍यु पेपर या किचन रोल से ऊपर को कवर करके रखें. इसे आप फ्रिज में स्‍टोर करते वक्त कसकर प्लास्टिक क्लिंग रैप मतलब कि चिपकने वाली प्‍लास्टिक रैप से कवर करके रखें. इससे पत्तियों पर नमी नहीं जमती है, जिससे यह क्रिस्‍पी और ताजा बने रहते हैं.

प्‍याज और लहसुन इसके लिए आप एक बांस स्टीमर में लहसुन और प्याज को स्टोर करके रखें. आप उन्हें एक अच्छी और हवादार जगह पर रखें और धूप से बचाएं. जो इनको अंकुरित होने से रोकने में मदद करता है, जिससे यह बहुत लंबे समय तक खाने योग्‍य बने रहते हैं.

हरी प्‍याज अगर आप हरी प्याज को लंबे समय तक स्‍टोर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप इसे काटकर पानी की खाली बोतल में डालकर फ्रीज करके रखें. जब आपको इनका इस्‍तेमाल करना हो, तो आप बोतल से जरूरत के अनुसार निकालकर इसका इस्तेमाल करें और बाकी को वापस फ्रीज करें.

सेब, नाशपाती व आलू अगर आप आलू, सेब या नाशपाती को स्‍टोर करना चाहते हैं, तो इनको आप हमेशा हवादार बैग या टोकरी में ही रखें. इसके अलावा आप इन्‍हें ठंडे या सूखी जगह पर भी रख सकते हैं. सेब से निकलने वाली गैसें आलू को अंकुरित होने से बचाने में सहायक होती हैं.

केला वैसे तो केले को स्‍टोर करना बेहद मुश्किल होता है क्‍योकि केला 1-2 दिन में ही काला पड़ने लगता है. लेकिन आप अगर केले के मुकुट यानि ऊपर के भाग को प्लास्टिक रैप में एक कवर करके रखेंगे, तो यह लंबे वक्त तक खराब नहीं होता हैं क्‍योंकि केले का तना प्राकृतिक एथिलीन गैस छोड़ता है, जिससे यह जल्दी ही पक जाता है.

गाजर अगर आप गाजर को लंबे वक्त तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो आप गाजर को एल्यूमीनियम पन्नी से कवर करके फ्रिज में रखें. ऐसे आप ताजा, कच्चे, छिलके वाली गाजर को भी स्टोर करके रख सकते हैं.

Chanakya Niti: संकट आने पर चाणक्य की इन तीन बातों को कभी न भूलें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekend Warrior Exercise: हफ्ते में सिर्फ 2 दिन एक्सरसाइज करके भी रह सकते हैं हेल्दी, जानें बेहद आसान तरीके
हफ्ते में सिर्फ 2 दिन एक्सरसाइज करके भी रह सकते हैं हेल्दी, जानें बेहद आसान तरीके
Anal Cancer Symptoms: टॉयलेट में आता है खून तो सिर्फ पाइल्स नहीं हो सकता है एनल कैंसर, जानें कितना खतरनाक?
टॉयलेट में आता है खून तो सिर्फ पाइल्स नहीं हो सकता है एनल कैंसर, जानें कितना खतरनाक?
Signs Of Nerve Weakness: शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
Tuberculosis In Women: महिलाओं में साइलेंट किलर क्यों बन रहा टीबी, जानें यह बीमारी कितनी खतरनाक?
महिलाओं में साइलेंट किलर क्यों बन रहा टीबी, जानें यह बीमारी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
Signs Of Nerve Weakness: शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
Vande Bharat Video Viral: दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
Embed widget