एक्सप्लोरर

कोविड-19 के बाद कमजोरी पर कैसे पाएं काबू? तेजी से ठीक होने के लिए करें ये उपाय

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है. आए दिन संक्रमण के साथ मौत के मामलों में वृद्धि ने चिंता में डाल दिया है. कोविड-19 से ठीक होने के बाद भी उसका दीर्घकालीन असर थकान की शक्ल में सामने आ रहा है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि तेज गति से ठीक होने के लिए क्या उपाय किया जाए.

बहुत सारे कोविड-19 मरीज 14 दिन की अवधि के बाद ठीक हो जाते हैं. इसकी पुष्टि कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट से होती है. लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद थकान और कमजोरी की शिकायत लोग करते हैं. ऐसी स्थिति में तेजी से रिकवरी और सामान्य रूटीन की तरफ वापसी के लिए आगे का रास्ता कुछ जरूरी टिप्स के अलावा अच्छा पोषण है. जैसा कि हम कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं, कोविड-19 संक्रमण से ठीक होनेवालों के लिए कुछ उपाय हैं. संक्रमण सूजन की स्थिति होती है जिसका दीर्घकालीन प्रभाव इलाज होने के बाद भी 6-8 महीनों तक रह सकता है. हालांकि, इस दौरान शरीर के विभिन्न अंगों विशेषकर लिवर और लंग्स पर असर देखने को मिल सकता है. 

कोविड-19 के बाद थकान पर कैसे पाएं काबू?

डॉक्टर दिक्षा भावसर ने इंस्टाग्राम पर कुछ टिप्स शेयर किए हैं जो कोविड-19 मरीजों की बेहतर रिकवरी में मदद कर सकते हैं. सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, पोषण, फिटनेस और संपूर्ण सेहत पर ध्यान दिए जाने की जरूरत होती है. 

आसान व्यायाम करें. धीमा वॉक, सांस का व्यायाम और मेडिटेशन से शुरुआत करें.

आपके शरीर को आराम की जरूरत होती है. सख्त वर्कआउट से परहेज करें.

रोजाना सुबह की धूप का 30 मिनट हासिल करें. 

एक खजूर, थोड़ा किशमिश, दो बादाम, रात भर पानी में भीगे हुए दो अखरोट सुबह में खाएं.

हल्का और आसानी से पचनेवाला फूड जैसे दाल का सूप और चावल का मांड़ इस्तेमाल करें.

अत्यधिक शुगर, तला हुआ या प्रोसेस फूड इस्तेमाल करने से बचें.

पौष्टिक खिचड़ी वैकल्पिक दिन पर खाएं. 

सप्ताह में 2-3 बार सहजन (मोरिंगा) का सूप पीएं. 

जीरा-धनिया-सौंफ की चाय एक दिन में दो बार यानी भोजन के एक घंटे बाद पीएं.

रात में जल्दी सो जाएं. उन्होंने बताया कि जितना बेहतर आप सोएंगे उतना ही जल्दी ठीक होंगे.

इससे पहले के पोस्ट में उन्होंने इम्यूनिटी सुधारने के लिए कुछ खास टिप्स भी साझा किया था. 

इम्यूनिटी सुधारने के टिप्स में प्राणायाम भी शामिल


सुबह जल्दी उठना और सुबह की धूप लेने से आपको ऊर्जावान, सकारात्मक और जीवंत का एहसास दिलाता है. 

सुबह में व्यायाम करने से आपको दिन भर ऊर्जावान महसूस कराता है. इसके अलावा आपके मूड में भी सुधार होता है.

शारीरिक और मानसिक रूप से आपको लचीला बनाता है. 

प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाती, भस्त्रिका को रोजाना किया जा सकता है. 

आप घर पर हर्बल चाय भी पी सकते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को सुधारने में मदद करती है. 

गैजेट्स का इस्तेमाल सीमित करें. समाचार देखें मगर रोजाना एक घंटे से ज्यादा नहीं. 

जब कभी आपको बाहर निकलना पड़े, मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

Health Tips: कोरोना होने पर जल्द रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड

ये है Nushrat Bharucha का डाइट प्लान, इस तरह रखती हैं खुद को फिट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget