एक्सप्लोरर

डायबिटीज के इन मरीजों के काटने पड़ते हैं पैर, जानें कब खतरनाक हो जाती है ये बीमारी

Diabetes Foot Complications: डायबिटीज में पैरों की तकलीफ बढ़ने पर कटौती तक की नौबत आ सकती है. जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के असरदार उपाय.

Diabetes Foot Complications: अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज से जूझ रहा हो और धीरे-धीरे उसके पैरों में तकलीफें बढ़ती चली गई हों? पहले हल्की सुन्नता, फिर घाव और ये बात पैर काटने तक पहुंच गई है. यह सुनकर डर लग सकता है, लेकिन यह हकीकत है और बहुत से लोग इस दौर से गुजरते हैं. डायबिटीज को अक्सर एक "मीठी बीमारी" कहा जाता है, लेकिन जब यह बेकाबू हो जाती है, तो इसका असर इतना कड़वा होता है कि शरीर का कोई हिस्सा गंवाना पड़ सकता है, खासकर पैर। इसलिए जानिए पैर कटवाने जैसी नौबत क्यों आती है और कैसे आप समय रहते अपने आप को इस दर्दनाक स्थिति से बचा सकते हैं. 

डायबिटीज और पैरों पर इसका असर

डायबिटीज का सबसे ज्यादा प्रभाव शरीर की नसों और ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है. जब ब्लड शुगर लंबे समय तक कंट्रोल में नहीं रहता, तो न्यूरोपैथी होने लगती है. इससे पैरों की संवेदनशीलता कम हो जाती है और व्यक्ति को चोट लगने या घाव होने का पता ही नहीं चलता. 

ये भी पढ़े- इस बीमारी का संकेत होता है उंगलियां कांपना, ऐसे घर पर कर सकते हैं टेस्ट

पैर काटने की नौबत कब आती है?

डायबिटीज में घाव जल्दी नहीं भरते. एक छोटा-सा कट भी गंभीर इंफेक्शन का रूप ले सकता है. 

टांगों और पैरों में खून का प्रवाह सही न हो तो दिक्कत होती है. जिससे गहरा असर हो सकता है. 

दर्द महसूस नहीं होता, जिससे व्यक्ति चोट या फंगल इंफेक्शन को नजरअंदाज कर देता है. 

जब इंफेक्शन एंटीबायोटिक से भी कंट्रोल में नहीं आता और शरीर के अन्य हिस्सों तक फैलने लगता है, तब डॉक्टर को पैर का कुछ हिस्सा काटना पड़ता है. 

ध्यान देने वाली बातें 

रोज़ाना पैरों की जांच करें यानी कट, सूजन, फफोले या रंग बदलने पर ध्यान दें

पैरों को हमेशा साफ और सूखा रखें

टाइट जूते न पहनें यानी नर्म, आरामदायक जूते पहनें

पैरों में किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें

हर 3 से 6 महीने में डॉक्टर से पैरों की जांच करवाएं

डायबिटीज को कब समझें खतरनाक स्तर पर है? 

जब शुगर 300 mg/dL से ऊपर जाने लगे

HbA1c लेवल 8% से ज्यादा हो

बार-बार पेशाब आना, वजन कम होना, थकान, धुंधली नजर और पैरों में झुनझुनी महसूस होना

डायबिटीज कोई आम बीमारी नहीं है, जिसे हल्के में लिया जाए. खासकर जब यह आपके पैरों तक पहुंच जाए, तो यह जानलेवा रूप ले सकती है. अगर समय रहते पहचान ली जाए और पैरों की सही देखभाल की जा सकती है कटने से भी बचाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget