एक्सप्लोरर

साइलेंट किलर... हाॅ​स्पिटल के बेड पर ही लगता है इस बीमारी का पता, जानें कैसे कर सकते हैं बचाव

साइलेंट किलर कहा जाने वाला हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) बेहद घातक हो सकता है. हाॅ​स्पिटल के इमरजेंसी रूम में जाने के बाद पता लगता है कि आप काफी समय से इस प्राॅब्लम से सफर कर रहे थे.

शरीर में कोई दिक्कत होगी तो कुछ लक्षण नजर आएंगे जैसे चक्कर आना, दर्द या फिर कोई अन्य डिसम्फर्ट, लोगों के मन में ये धारणा आम है. कई हेल्थ प्राॅब्लम में शरीर में लक्षण दिखते भी हैं. लेकिन ब्लड प्रेशर के मामले में ये सोच मुसीबत में डाल सकती है. साइलेंट किलर कहा जाने वाला हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) इस कदर घातक हो सकता है कि हाॅ​स्पिटल के इमरजेंसी रूम में जाने के बाद पता लगे कि आप काफी समय से इस प्राॅब्लम से सफर कर रहे थे. ये ब्रेन, हार्ट और किडनी जैसे शरीर के महत्वपूर्ण ऑर्गन को नुकसान पहुंचा सकता है.

कितना खतरनाक हो सकता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर हमेशा शुरुआती संकेत नहीं देता. यह चुपचाप बाॅडी में बढ़ सकता है. शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है. जब इसके बारे पता लगता है तो हालत चिंताजनक हो चुकी होती है जैसे स्ट्रोक या ब्रेन हेमरेज की प्राॅब्लम. ऐसे में अगर शरीर गुड फील भी कर रहा हो तो इस 'साइलेंट किलर' पर नजर रखना जरूरी है.

साइलेंट किलर क्यों है?

हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे ब्लड वेसल्स  (रक्त वाहिकाओं) की वाॅल पर दबाव डालता है, जिसमें ब्रेन की नाजुक ब्लड वेसल्स भी होती हैं. लगातार प्रेशर से  ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचता है. जिससे हेमरेज या क्लाॅट होने का खतरा बन जाता है. इस खतरनाक परि​स्थिति से पहले दर्द, चक्कर आना या शरीर में कुछ भी असामान्य महसूस नहीं होता. 

हर मरीज में अगर बिहेव करता है ब्लड प्रेशर

हर किसी का शरीर एक जैसा बिहेव नहीं करता. कुछ लोगों में थोड़ा सा ब्लड प्रेशर बढ़ने से सिरदर्द हो सकता है, वहीं कई केसेज में हाई ब्लड प्रेशर होने पर भी बाॅडी नाॅर्मल फील करती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार हर मरीज अलग होता है. ब्लड प्रेशर के लिए कोई निश्चित पैटर्न नहीं है. ऐसे में सिर्फ बुजुर्गों या बीमार लोगों के लिए ही नहीं, ब​ल्कि हर किसी के लिए ब्लड प्रेशर की रेग्यूलर माॅनिटरिंग जरूरी है.

कैसे लक्षण देख हो जाएं अलर्ट?

इसके लक्षण अलार्मिंग सिचुएशन हो सकते हैं. कई लोगों में ये संकेत नुकसान के रूप में सामने आ सकते है. लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर से सफर करने से अचानक धुंधला दिखना, बोलने में कठिनाई, बेहोशी, हेमरेज स्ट्रोक या इस्केमिक स्ट्रोक हो सकता है.

हाई बीपी से बचाव के लिए क्या करें?

  • घर पर ब्लड प्रेशर की रेग्यूलर माॅनिटरिंग करें.
  • डेली डाइट में नमक की मात्रा कम करें. नमक में सोडियम पाया जाता है, जिसका अ​धिक सेवन बाॅडी में ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है.
  • फिजिकल ए​क्टिविटी पर ध्यान दें. डेली 30 मिनट तेज कदमों के साथ चलें.
  • अपना वजन कंट्रोल करें. वजन और पेट पर फैट अ​धिक है तो उसे कम करें.
  • स्मोकिंग और शराब से दूर रहें, ये दोनों हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इन पांच वजहों से लिवर में पनपने लगता है कैंसर, भूलकर भी न करना ये गलतियां

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget