एक्सप्लोरर

गर्मियों में दमकती त्वचा के लिए करें ये उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा साफ और दमकती हुई दिखे तो आपको जीवनशैली और खास तौर पर आपके खाने की आदतों को भी वैसा ही होना चाहिए. चलिए जानते हैं क्या करें, क्या ना करें.

नई दिल्लीः गर्मियों में कील, मुंहासे, फुंसियां, झाइयां, टैनिंग और रूखी बेजान त्वचा से आमतौर पर सभी लोग परेशान होते हैं. इसकी मुख्य वजह है- तेज धूप, गर्म हवाएं और जीवनशैली. हम क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, कैसे रहते हैं, यह सब हमारे चेहरे पर झलकता है.

सही मात्रा में पानी न पीना, अधिक मात्रा में जंक फूड खाना और त्वचा की साफ सफाई को नजरअंदाज करना, यह सभी चीजें चेहरे से रौनक छीन लेती हैं. लाइफ में कुछ बदलाव करके चेहरे पर चमक कायम रख सकते हैं. इस बारे में बता रहे हैं स्किनक्योर क्लीनिक के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.एल. जांगिड़.

पानी से दोस्ती कीजिए : अधिक तापमान और ज्यादा समय बाहर बिताने के कारण हमारे शरीर में 'डिहाइड्रेशन' यानी पानी की मात्रा कम हो जाती है. इससे ना केवल सिरदर्द और चक्कर आते हैं, बल्कि त्वचा की चमक भी कम हो जाती है. आपको चाहिए कम से कम दस गिलास सादा पानी रोज पिएं. यदि आप चाय या कॉफी जैसे कैफीन वाले पेय पीते हैं तो इससे तीन गुना अधिक मात्रा में आपको सादा पानी पीना चाहिए.

मेकअप के साथ कभी न सोएं : गर्मियों में मेकअप उतारे बिना आप कभी न सोएं. इसका पालन न करने की वजह से त्वचा की ऊपरी सतह पर गन्दगी की एक परत सी जमने लगती है. यही परत वास्तव में मुहासों का सबसे बड़ा कारण बनती है. इससे झाइयां और 'पिगमेंटेशन' यानी त्वचा का रंग-बेरंग होने जैसी समस्याएं भी होती हैं. यदि आप मेकअप लगाते हैं तो रात में सोने से पहले उसे जरूर उतार दें.

मॉइस्चराइज करना न भूलें : त्वचा को मॉइस्चराज्ड या नम रखने की अहमियत को नजरअंदाज न करें. आपकी त्वचा जितनी सूखी और बेजान होगी, वह उतनी ही पर्यावरण द्वारा किए गए नुकसान को झेल नहीं पाएगी. प्रदूषण और सूरज की तेज किरणों का सबसे बुरा असर सूखी त्वचा पर ही होता हैं. ऐसे में सनस्क्रीन को भी बिलकुल न भूलें.

स्क्रब का प्रयोग न करें : अपने चेहरे और शरीर को साफ रखने के लिए सौम्य क्लीन्जर का प्रयोग करें. जेल बेस्ड क्लीन्जर या शावर जेल सबसे उत्तम हैं, पर इन्हें भी बहुत ज्यादा न रगड़ें. इस से त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान होता है.

स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स लें : कई ऐसी सुविधाएं या ट्रीटमेंट्स हैं जो न केवल त्वचा को साफ और क्लियर रखती हैं साथ ही चेहरे की त्वचा को जवान और स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं. पार्लर में जाना चाहें तो क्लीन अप फेशियल या क्लेरिफाइंग फेशियल फायदेमंद हैं. त्वचा विशेषज्ञ या डर्मेटोलॉजिस्ट के पास मेडिकल फेशियल अधिक फायदा पहुंचा सकते हैं.

कार्बन पील ट्रीटमेंट : यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे फायदा उसी दिन दिखता है और लम्बे समय तक इसका असर आपके चेहरे पर बरकरार रहता है. यह एक बहुत ही स्पेशलाइज्ड ट्रीटमेंट है जिसमें त्वचा विशेषज्ञ या डर्मेटोलॉजिस्ट त्वचा पर पहले कार्बन लगाते हैं. उसके बाद एक बहुत ही हल्का लेजर लगाया जाता है जिस से यह कार्बन के पार्टिकल्स फूट जाते हैं और त्वचा की ऊपरी परत की सफाई करते हैं. इस प्रक्रिया में झाइयां, दाग-धब्बे, निशान वगैरह सभी मिट जाते हैं और चेहरे के ऊपर बारीक बाल भी प्राकृतिक रूप से ब्लीच हो जाते हैं.

ये खबर एक्सपर्ट के दावे पर है, एबीपी न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. किसी भी खबर या सलाह पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget