एक्सप्लोरर

Health: सेहत को लेकर 10 में से 3 लोग बरत रहे हैं ये लापरवाही, आप भी कर रहे हैं ये गलती तो हो जाएं सतर्क, वरना...

एक रिपोर्ट के अनुसार, 18 से 54 साल के करीब 30 प्रतिशत लोगों ने कभी भी अपनी बीपी नहीं चेक की है, जो स्ट्रोक, हार्ट अटैक, किडनी फेलियर जैसी खतरनाक बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है.,

High BP Prevention : छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है. दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव दिल की सेहत को शानदार बना सकता है. इसके कभी भी हाई बीपी जैसी समस्याएं नहीं होंगी. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि देश में 18 से 54 साल के करीब 30 प्रतिशत लोगों ने कभी भी अपनी बीपी यानी ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) नहीं चेक की है. रिपोर्ट में ICMR-NCDIR की स्टडी का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस उम्र में आने वाले 10 में से 3 लोगों ने कभी भी अपनी बीपी चेक नहीं की है. जिसकी वजह से स्ट्रोक, हार्ट अटैक, किडनी फेलियर जैसी खतरनाक बीमारियां बढ़ती हैं. ऐसे में अगर हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से बचना है तो आज से ही अपनी आदतों में 5 बदलाव को शामिल कर लेना चाहिए.
 
हाई बीपी से बचने के लिए करें 5 काम
 
1. फिजिकली रहें एक्टिव 
अगर आप फिजिकली एक्टिव रहते हैं यानी हर दिन एक्सरसाइज करते हैं तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में तो रहेगा ही, साथ मेंमूड, पावर और बैलेंस भी जबरदस्त होगा. इससे डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों का रिस्क कम होता है. AHA के अनुसार, हफ्ते में कम से कम दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से भी कई फायदे हो सकते हैं.
 
2. वेट और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर फोकस
बढ़ता मोटापा हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ाता है. इसलिए वजन को कम रख हाई बीपी से बचा जा सकता है. वहीं, स्ट्रेस मैनेज करके भी इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं. इसके लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए.
 
3. खाने में पोषक तत्व हो भरपूर
अगर आप सही और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाते हैं तो सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कम रख सकते हैं. खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लो फैट डेयरी प्रॉडक्ट, लीन मीट शामिल करना चाहिए और प्रोसेस्-अनहेल्दी फैटी फूड्स को निकाल फेंकना चाहिए.
 
4. नमक पर करें कंट्रोल
ब्लड प्रेशर कम करना चाहते हैं तो सोडियम को कम करना पड़ेगा. जब बहुत ज्यादा नमक यानी सोडियम खाते हैं, तो शरीर फ्लूइड को जमा करने लगता है. जिससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ जाता है. खाने में नमक की बजाय स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
 
5. धूम्रपान और शराब से बनाएं दूरी
धूम्रपान से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. धूम्रपान में हाई बीपी और हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा होता है. WHO भी शराब को सेहत के लिए हानिकारक मानता है. इससे कई बीमारियों का खतरा रहता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: अब महंगा ट्रीटमेंट भूल जाएं, चार करोड़ की जगह महज 30 लाख में कैंसर को निपटा देगा स्वदेसी इलाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget