एक्सप्लोरर

Health Tips: किस सीज़न में कौन सा फल है आपके लिए न्यूट्रिशंस से भरपूर, जानें यहां

Health Tips: फल स्वादिष्ट और स्वास्थ वर्धक ज़रूर होते हैं लेकिन उन्हें बेमौसम खाना आपके शरीर पर भारी पड़ सकता है. इसीलिए आज हम आपके साथ- किस सीज़न में कौन सा फल फल खाना चाहिए, क्या है उसके लाभ और उसे खाने का सही तरीका, ये सभी बातें साझा करेंगे.

Health Tips: आजकल लोग पूरी साल हर तरह के फलों का लुफ्त उठाते हैं. लेकिन कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो बेमौसम खाने के कारण शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि फल का सही मौसम कौन सा है और उसके सेवन का क्या तरीका है. अगर आपको इस बात की जानकारी पहले से ही होगी तो आप अपनी सेहत की देखभाल बेहतर तरीके से कर पाएंगे. तो आइये जानते हैं कि किस सीज़न में कौन सा फल खाने से आपके शरीर को मिल सकता है बेहद लाभ.

टमाटर (नवंबर से जनवरी) जब भी टमाटर खरीदें तो ध्यान रखें कि वह लाल और सख्त हों. इनका प्रयोग आप सब्जी या सूप के रूप में भी कर सकते हैं. लेकिन अगर आपको किडनी या गोल ब्लैडर में स्टोन की समस्या है तो डॉक्टर इसका सेवन करने से मना करते हैं. बता दें कि यदि टमाटर सख्त है तो आप इन्हें 4 से 5 दिन फ्रिज में रख सकते हैं.

अनार (12 महीने खाए जाने वाला फल) अनार को हमेशा रूम टेंपरेचर में रखने की सलाह दी जाती है. इन्हें फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखा जाता क्योंकि इससे अनार जल्दी गल जाते हैं. अनार को काटने से पहले 10-15 मिनट तक पानी में भिगोकर रख देना चाहिए. इसे छिलका भी नर्म हो जाएगा और काटने में भी आसानी होगी. जैसा कि आप जानते हैं अनार में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन सी भी होता है. ऐसे में इनका सेवन करने पर आपका शरीर अवशोषण ज़्यादा अच्छे ढंग से कर पाता है अगर इसका नियमित रूप से सेवन हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी असरदार है.

सेब (अक्टूबर से मार्च) कुछ लोग सेब को काट कर खाते हैं मगर सेब को काटकर खाना सही नहीं. साथ ही, अगर आपको हाई बीपी की बीमारी है तो सेब में नमक को न डालें. खाने से पहले सेब को गर्म पानी में भिगोकर और धोकर खाएं. आप उसे छिलके सहित खा सकते हैं.

अमरूद (अक्टूबर से जनवरी) अमरूद केवल वही खरीदें जो सख्त और हल्के रंग के हों. पीले रंग के अमरूद के स्वाद में ताजगी नहीं मिलेगी. इसके अलावा, कब्ज की समस्या में अमरुद खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है.

संतरा (नवंबर से मार्च) कुछ लोग संतरे के हरे छिलके को देखकर ये समझ लेते हैं कि यह कच्चा है पर ऐसा नहीं है. जिन छिलकों में हल्का हरापन हो उनका जूस न निकालकर यदि आप उसे सीधे खाएं तो इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को पूरी तरह दुरुस्त रखता है.

आम (मई से जुलाई) क्या आप जानते हैं कि आम को पकाने के लिए कार्बाईड नामक हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल होता है. इसलिए बेहतर होगा कि पक्के आम खरीदने से खुद को रोकें. इसे अखबार में लपेट कर रूम टेंपरेचर पर दो-चार दिनों तक रखा जा सकता है. आम खाने से पहले उसे आधे घंटे तक पानी में डुबोकर रखें और उसकी डंडी वाले हिस्से को काटने के बाद अच्छी तरह साफ करें. ध्यान रखें कि डायबिटीज के मरीजों को आम सीमित मात्रा में खाने चाहिए.

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार इन तीन चीजों से व्यक्ति को रहना चाहिए दूर, नहीं मिलती है सफलता

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म
अपने दिमाग का कितना इस्तेमाल करते हैं हम लोग? हकीकत जान लेंगे तो आएगी शर्म
कैसे होते हैं जुड़वां बच्चे, मां के शरीर में क्या करती है कोशिकाएं? जानिए इसके पीछे का साइंस
कैसे होते हैं जुड़वां बच्चे, मां के शरीर में क्या करती है कोशिकाएं? जानिए इसके पीछे का साइंस
Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

Embed widget