एक्सप्लोरर

क्या बाईपास सर्जरी की जगह ले सकती है EECP थेरेपी, जानें Angioplasty से कितनी अलग

EECP थेरेपी एक गैर-इनवेसिव इलाज प्रक्रिया है जो हार्ट के मरीजों के लिए एक विकल्प हो सकता है. यह थेरेपी हार्ट में ब्लड सप्लाई बढ़ाने में मदद करती है. जिससे हार्ट को ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं.

EECP Therapy : दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. अगर यह काम करना बंद कर दे तो इंसान की मौत हो जाएगी. WHO के अनुसार, दुनिया में हर साल करीब 1.80 करोड़ लोगों की मौत हार्ट डिजीज से हो जाती है. ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज के मुताबिक, भारत में 27% मौतें सिर्फ दिल की बीमारियों की वजह से हो रही है. इनमें सबसे खतरनाक हार्ट अटैक या स्ट्रोक होता है.

हार्ट अटैक आने पर डॉक्टर मरीज की बाईपास सर्जरी या एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) करते हैं. इन सर्जरी से हार्ट ब्लॉकेज को ठीक किया जाता है. पिछले कुछ सालों से हार्ट की बीमारियों के इलाज के लिए EECP (Enhanced External Counterpulsation) थेरेपी की मदद ली जा रही है. कुछ लोगों का दावा है कि बाईपास या फिर एंजियोप्लास्टी की जरूरत नहीं पड़ती है, आइए डॉक्टर्स से जानते हैं इसका सच...

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

EECP थेरेपी क्या है, किसके लिए फायदेमंद

ईईसीपी अमेरिकी FDA  अप्रूव्ड है. ईईसीपी लंबे समय तक सीने में दर्द या दबाव यानी पुरानी एनजाइना की बीमारी के इलाज में उपयोग होती है. एंजाइना में सीने में बार-बार दर्द होता रहता है. इसमें हार्ट को सही तरह ब्लड और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, जो हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ाता है. ईईसीपी थेरेपी उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जिनके हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाना है. इस थेरेपी में एक मशीन से हार्ट और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाया जाता है. थेरेपी आपकी दवा की जरूरत ज्यादा नहीं होती है. इसका साइड इफेक्ट भी कम होता है.

EECP थेरेपी के फायदे

धमनियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है.

हार्ट को ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलता है.

दर्द रहित और गैर-इनवेसिव है.

हार्ट के मरीजों के लिए एक विकल्प हो सकता है.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

क्या EECP थेरेपी एंजियोप्लास्टी की जरूरत नहीं होती

एक्सपर्ट्स का कहना है कि EECP एक गैर-इनवेसिव, जिसमें बिना सर्जरी इलाज किया जाता है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट की क्षमता बढ़ाने में मदद करती है. जो लोग किसी बीमारी से परेशान हैं या किसी स्वास्थ्य समस्या की वजह से बाईपास सर्जरी या एंजियोप्लासिटी नहीं करा सकते, उनके हार्ट की क्षमता बढ़ाने के लिए ईईसीपी की मदद ली जा सकती है.

लेकिन ईईसीपी हार्ट की सभी बीमारियों का इलाज कर देगी या इससे हार्ट की सर्जरी कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह कहना गलत है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर किसी मरीज की बाईपास सर्जरी की जरूरत है तो बाईपास ही करना पड़ता है, ऐसा नहीं है कि EECP से उसे ठीक कर दिया जाएगा. इस तकनीकी से भविष्य में हार्ट में होने वालीबीमारी से बचाव जरूर किया जा सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget