एक्सप्लोरर

गर्मियों में इन फेस पैक से चेहरे पर आएगा निखार, कई समस्याएं होंगी दूर

अगर आपका भी चेहरा धूल और धूप की वजह से डल नजर आ रहा है तो रात में सोते समय लगाएं ये फेस पैक.

महिलाएं चेहरे पर तरह-तरह के फेसपै क लगाती रहती हैं जिनसे उनके चेहरे पर निखार आता है. लेकिन बहुत सारी ऐसी महिलाएं भी हैं जो समय न होने की वजह से अपने चेहरे पर कुछ लगा नहीं पाती हैं. अगर आप भी दिनभर अपने ऑफिस, घर के कामों में बिजी रहते हैं, तो रात में 10 मिनट का समय निकालकर भी अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं. इसके लिए चेहरे पर रात को खीरा, स्ट्रॉबेरी और ओट्स आदि फेस पैक का इस्तेमाल करें. इससे स्किन ग्लोइंग बनेगी, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा. आइए जानते हैं इन फेस पैक के बारे में..

  • खीरा फेसपैक- खीरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. चेहरे पर खीरा फेस पैक लगाने से त्वचा मॉइस्चराइज होती है. स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट भी बनती है. इसके लिए आप एक खीरा कद्दूकस कर लें, एक कटोरी में इसका रस निकाल लें. अब इसमें कुछ बूंद ऑलिव ऑयल की मिलाएं. इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं. फिर 15-20 मिनट बाद स्किन को साफ पानी से धो लें. खीरा फेस पैक चेहरे की गंदगी, धूल-मिट्टी को आसानी से साफ करता है. खीरा और जैतूल के तेल से बना फेस पैक रात के लिए काफी अच्छा होता है. इससे स्किन खूबसूरत, चमकदार बनती है.
  • दही और ओट्स फेसपैक- दही और ओट्स फेस पैक त्वचा की रंगत में सुधार करने का कार्य करती है ओट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाता है, स्किन डार्कनेस को कम करता है. दही और ओट्स फेस पैक बनाने के लिए आप 2 चम्मच दही में 1 चम्मच ओट्स मिलाएं. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं थोड़ी देर चेहरे को हल्के हाथों से एक्सफोलिएट करें, फिर पानी से धो दें. ओट्स स्किन को एक्सफोलिएट करता है, डेड स्किन सेल्स को आसानी से रिमूव करता है आप हफ्ते में 2-3 दिन रात के समय दही और ओट्स फेस पैक का यूज कर सकते हैं.
  • हल्दी और बेसन फेसपैक- हल्दी और बेसन फेस पैक का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है हल्दी और बेसन त्वचा की रंगत को साफ करता है. ऑयली स्किन वालों के लिए हल्दी और बेसन एक बेहतरीन ऑप्सन है. हल्दी और बेसन फेस पैक  बनाने के लिए आप 1 चम्मच हल्दी पाउडर लें, इसमें 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं. इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इससे त्वचा का एक्सट्रा ऑयल निकलेगा, एक्ने और मुहांसों से भी राहत मिलेगी. त्वचा की रंगत में सुधार करने के लिए आप रात में हल्दी और बेसन फेस पैक जरूर ट्राई करना चाहिए.
  • स्ट्रॉवेरी फेसपैक- स्ट्रॉबेरी एक बेहतरीन नाइट फेस पैक है, जो स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाता है. स्ट्रॉबेरी फेस पैक बनाने के लिए 1 स्ट्रॉबेरी लें, इसमें अच्छी तरह से मैश कर लें. अब इसमें थोड़ा सा दूध डाल दें. इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट बाद पानी से धो दें स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में फोलिक एसिड भी होता है. ये कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है स्ट्रॉबेरी फेस मास्क लगाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है.

ये भी पढ़ें-

कोहनी और घुटने का कालापन दूर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

हरे प्याज से दूर करें बालों और स्किन की समस्या, जानें फायदे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget