एक्सप्लोरर

अगर आप भी लेते हैं कंट्रासेप्टिव पिल्स, तो जरा ध्यान दें!

क्या आप भी कंट्रासेप्टिव पिल्स लेते हैं. अगर हां, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि एक मामला ऐसा सामने आया है जिसमें कहा जा रहा है कि कंट्रासेप्टिव पिल्स लेने से एक महिला की मौत हो गई है.

नई दिल्ली: क्या आप भी कंट्रासेप्टिव पिल्स लेते हैं. अगर हां, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि एक मामला ऐसा सामने आया है जिसमें कहा जा रहा है कि कंट्रासेप्टिव पिल्स लेने से एक महिला की मौत हो गई है.

क्या है मामला- 20 साल की लीगल सेक्रेटरी ऐबे पारकस की फेफड़ों में खून जमने के कारण मौत हो गई और इसका कारण कुछ हद तक कंट्रासेप्टिव पिल्स माना जा रहा है. एक्सपर्ट का मानना है कि कंट्रासेप्टिव पिल्स लेने से मौत होना उनकी कल्पना है और अभी तक इसे वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं किया गया है. लेकिन ये सच है कि कंट्रासेप्टिव पिल्स ब्लड क्लोटिंग यानी खून जमने के खतरे को बढ़ा देता है.

अब तक हुई 550 मौत- मेडिकल एंड हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) के मुताबिक, 1963 से लेकर अब तक कंट्रासेप्टिव पिल्स लेने से 550 महिलाओं की मौत हो चुकी है यानी लगभग एक साल में दस से ज्यादा महिलाओं की मौत. सबसे ज्यादा मौतें पिल्स का अधिक उपयोग होने के दौरान हुई थी. 1970 और 1977 में 21 मौतें हुई थी, जब ये पिल्स शुरू ही हुई थीं और 2011 में 11 और 2014 में 13 मौतें हुईं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट- Seeds Of Innocence Infertility & IVF Centre की आईवीएफ और गायनो स्पेपशलिस्ट डॉ. गौरी अग्रवाल से इस बारे में जब एबीपी न्यूज़ ने बात की तो डॉक्टर का कहना था कि कंट्रासेप्टिव पिल्स से डेथ होना पॉसिबल है. खासतौर पर उस समय जब आपने ठीक से पेशेंट की हिस्ट्री की जानकारी ना ली हो. पेशेंट को अगर पहले से माइग्रेन, लीवर डिजीज़ हो, पेशेंट कोई टैबलेट पर हो, उसे टी.बी, कैंसर या कोई इंफेक्शन हो या अन्य कोई गंभीर बीमारी हो तो ये रिस्क और बढ़ जाता है. अगर पेशेंट की प्रॉपर हिस्ट्री देखें बिना उन्हें ओरल कंट्रासेप्टिव पिल्स देंगे तो एम्बोलिज़म यानि दिल के रोग हो सकते हैं. ब्लड क्लोटिंग हो सकती है. स्ट्रोक पड़ सकता है. या इसी तरह की कोई अन्य कंडीशन हो सकती है.

पिल्स से होते हैं साइड इफेक्ट्स- MHRA डाटा के मुताबिक, पिल्स लेने से हार्मोंस में 27,000 खतरनाक साइड इफेक्ट्स हो सकते है. 9,000 से 13,000 महिलाओं के अंदर ऐसे साइड इफेक्ट्स देखने को मिले है.

क्या कहना है पारकस की मां का- कानूनी जांच के दौरान पता चला था कि पारकस की मौत पिछले साल अगस्त में पिल्स खाने से हुई थी जिसके कारण उसका खून जमने लगा था.

ऐबे पारकस की 43 साल की मां अमांदा पारकस का कहना है कि पिल्स के खतरे के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी इसलिए उन्होनें आगे और टेस्ट करवाएं ताकि वो पिल्स से होने वाले साइड इफेक्ट्स  और खतरे को जान सकें. उनका कहना ये भी है कि डॉक्टर्स को समय से पहले खतरे के लिए चेतावनी देनी चाहिए थीं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget