एक्सप्लोरर

सावधान, काम से निकाले जाने का डर बढ़ा सकता है ब्लड प्रेशर: रिसर्च

अक्सर लोगों को नौकरी से निकाले जाने या काम से हटाने का डर सताता है. क्या जानते हैं ये डर सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. जानें, क्या कहती है रिसर्च.

नई दिल्लीः हाल ही में 'जेएएचए: जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन.' जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, काम से निकाले जाने से जुड़े डर और चिंताओं के कारण चार साल के भीतर ही ब्लड प्रेशर बढ़ने की आशंका हो सकती हैं.

कैलिफोर्निया के कृषि क्षेत्र से जुड़ी मैक्सिकन की महिलाओं पर चार साल तक रिसर्च की गई. रिसर्च में देखा गया कि काम से निकाले जाने की चिंता उच्च रक्तचाप के विकास के जोखिम को दोगुना कर देती है.

शोधकर्ताओं ने 39 साल के आसपास की 572 महिलाओं को शामिल किया, इनमें से 99 फीसद महिलाओं का जन्म मैक्सिको में हुआ था. ये महिलाएं कैलिफोर्निया के सेलिनास घाटी क्षेत्र में कृषि क्षेत्र से जुड़ी थीं.

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को में प्रमुख लेखक जैकलीन एम. टोरेस ने कहा कि हमारी रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि इमिग्रेशन पॉलिसी के बारे में चिंताओं के कारण महिलाओं और उनके परिवारों के हृदय स्वास्थ्य पर लंबे समय तक के नकारात्मक प्रभाव देखे गए.

रिसर्च में ये भी पाया गया कि चार साल में निकाले जाने की चिंता और हाई बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और कमर के नाप के बीच सहयोग में कोई बदलाव नहीं आया. मूल्यांकन के दौरान देखा गया कि में जिन 408 महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं थी, उनमें से अधिक चिंता करने वाली महिलाओं में ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना दोगुनी थी.

शोधकर्ताओं ने आगाह किया कि लोगों में काम से निकाले जाने का डर खत्म होना चाहिए. अन्यथा उन्हें हाई ब्लड प्ररेश जैसे हृदय संबंधी जोखिम हो सकते हैं.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget