एक्सप्लोरर

इन सब्जियों को फ्रिज में रख कर आप दे रहे हैं फूड पॉइजिनिंग को न्योता, जाने फ्रिज में सब्जी रखने की जरूरी बातें

फ्रिज में फल और सब्जियों को रखने से वो लंबे समय तक ताजी बनी रहती हैं इसलिए लोग हर तरह के फल-सब्जी को फ्रिज में ही रखना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ सब्जियों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं.

सब्जियां हो या फल इसे फ्रेश रखने के लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर लोग ज्यादा सब्जियां खरीद कर ले आते हैं ताकी उन्हें बार-बार बाजार का चक्कर ना काटना पड़े, और उसे फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं. फ्रिज में फल और सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश रह सकते हैं. यह खासकर उनके यहां होता है जिनके घरों में बच्चे होते हैं, वो यह सोच कर ज्यादा सब्जियां खरीदते हैं कि ना जाने कब किसका क्या खाने का मन कर जाए. इसलिए जब आप भी बाजार से सब्जियां खरीद कर लाती हैं तो आपकी भी यही कोशिश रहती है कि सब्जियां ख़राब ना हो और लंबे समय तक फ्रेश रह सके. लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ सब्जियों को और फलों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए. क्योंकि अगर उनको फ्रिज में रखा जाएगा तो वो फूड पॉइजिनिंग का कारण भी बन सकता है. तो आइए जानते हैं ऐसी सब्जियों के बारे मे जिनको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. 

खीरा (Cucumber)

कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायर्नमेंटल साइंसेज के अनुसार, अगर खीरे को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तीन दिनों से अधिक समय तक के लिए रखा जाता है तो वह तेजी से सड़ने सगता है. इसलिए खीरे को फ्रिज में रखने से बचें. फ्रिज में रखने के बजाए उसे नॉर्मल जगह पर रखें. 
एक्सपर्ट्स के अनुसार खीरे को अवोकाडो, टमाटर और खरबूजे के साथ भी नहीं रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योकिं ये सारे फल पकने पर एथीलीन गैस छोड़ते हैं जिसके संपर्क में आने से खीरा पीला होने लगता है. हालांकि, ये गैस हानिकारक नहीं होते हैं बस फल और सब्जियों को जल्दी से पका देते हैं. 

टमाटर (Tomato)

टमाटर को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार टमाटर को रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए. टमाटर को फ्रिज में रखने से उनका स्वाद, बनावट और मेहक पर असर पड़ता है. इसलिए टमाटर को ठंडी और अंधेरी जगह पर जहां धूप की रोशनी ना पड़े वहां रखना चाहिए. सूरज से आने वाली गर्म किरणों से टमाटर के पकने का प्रोसेस तेज हो सकता है. फ्रिज में रखे टमाटर की तुलना में बाहार रखे टमाटर एक हफ्ते अधिक चलते हैं. 

प्याज (Onion)

नेशनल अनियन एसोसिएशन (NOA) के अनुसार, प्याज को ठंडे, सूखे और अच्छी तरह हवेदार जगह पर रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज नमी को आसानी से अब्जॉर्ब करता है. अगर प्याज को फ्रिज में रखेंगे तो वह सड़ना शुरू कर सकते हैं. लेकिन अगर प्याज को ठंडे कमरे के तापमान पर रखा जाता है तो प्याज दो महीने से भी अधिक चल सकते हैं.

आलू (Potato)

आलू को फ्रिज में रखने से बचें. कच्चे आलू को खुले एक टोकरी में रखना सबसे बेस्ट माना जाता है. ठंडा तापमान कच्चे आलू में पाए जाने वाले स्टार्चयुक्त कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को बदल देता है और खाना पकाने पर आलू का टेस्ट मीठा हो जाएगा. इसलिए इन्हे फ्रिज में ना रखें. आप चाहें तो सब्जी बनाने के बाद उसे फ्रिज में रख सकते हैं. 

लहसुन (Garlic)

लहसुन को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. क्योंकि ये भी काफी जल्दी मॉइश्चर अब्जॉर्ब करते हैं. इसलिए इन्हें भी प्याज की तरह ठंडी जगह पर रखना चाहिए. साथ ही लहसुन को हवा की जरूरत होती है जिसकी वजह से उन्हें कभी पॉलथीन में बांध कर नहीं रखना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Sage Benefits: दिमाग को तेज़ और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इस्तेमाल करें तेज पत्ता, जानिए इसके फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget