एक्सप्लोरर

हॉस्पिटल में करते हैं मोबाइल का इस्तेमाल तो सावधान!

नईदिल्ली: ICU यानि इंटेंसिव केयर यूनिट हर अस्पताल का बेहद जरूरी और संवेदनशील वार्ड. जहां गंभीर हालत वाले मरीज चौबीसों घंटे आधुनिक मशीनों और डॉक्टरों की देखरेख में रखे जाते हैं. इसके पीछे इरादा उन मरीजों को बैक्टीरिया और वायरस के इन्फेक्शन से बचाना होता है ताकि वो जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो सकें. लेकिन जिस ICU में इतना एहतियात बरता जाता है वहां घुसने के लिये बैक्टीरिया और वायरस ने चोर रास्ता भी ढूंढ लिया है. किसने की ये रिसर्च- ये सनसनीखेज खुलासा तिरुपति SV यूनिवर्सिटी के एक मेडिकल रिसर्च में हुआ है. इस रिसर्च में कहा गया कि अस्पतालों के ICU में मोबाइल ले जाना या उसका इस्तेमाल मरीजों के लिये जानलेवा साबित हो सकता है. लिहाजा डॉक्टरों और दूसरे लोगों को ICU में मोबाइल ले जाने पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए. कैसे की गई स्टडी- ये नतीजा सौ डॉक्टरों के मोबाइल की सैंपल स्टडी में निकला है. इस रिसर्च में 100 में से 56 डॉक्टरों के मोबाइल फोन के कीपैड में बैक्टीरिया और वायरस की पूरी कॉलोनी बसी पाई गई. इनमें कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया थे और डराने वाली बात ये थी कि ज्यादातर बैक्टीरिया एंटी बायोटिक दवाओं से लड़ने की क्षमता बढ़ा चुके थे यानि उनपर कई एंटीबायोटिक दवाएं भी बेअसर थीं. क्या कहते हैं नतीजे- रिसर्च में पता चला कि मोबाइल के इस्तेमाल के दौरान हाथों की गंदगी, पसीना कीपैड में जमता रहता है और बातचीत के दौरान मुंह से लार के छींटे मोबाइल पर गिरते हैं, जिससे बैक्टीरिया और वायरस को मोबाइल कीपैड और उसके गैप आराम से पनपने का मौका मिल जाता है. अगर हम अपने मोबाइल कीपैड को साफ नहीं करते तो बैक्टीरिया-वायरस के मामले में धीरे-धीरे ये टॉयलेट की सीट से भी ज्यादा गंदा हो जाता है. यही वजह है कि ICU में भर्ती मरीजों के लिये कोई भी मोबाइल बड़ा खतरा साबित हो सकता है. इससे पहले भी हुई हैं स्टडी- अस्पताल में मोबाइल ले जाना घातक है, को लेकर इससे पहले भी कई रिसर्च हुई हैं. फ्रांस समेत यूरोप के कई देशों के अस्पताल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी है और अब इसके लिये कानून बनाने की तैयारी है. यूरोप के कई देशों में है बैन- यूरोप के देशों में ये पाबंदी मोबाइल फोन से निकलने वाली तरंगों को लेकर लगाई गई है क्योंकि मोबाइल फोन के तरंगों के एक मीटर के दायरे में आने पर मेडिकल जांच की कई मशीनों में गड़बड़ियों की आशंका होती है. अमेरिका की स्टडी- वहीं अमेरिका में चार हजार डॉक्टरों के सर्वे में ये नतीजा निकला है कि इलाज के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल के कारण डॉक्टरों से गलती की आशंका छह गुना बढ़ जाती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget