एक्सप्लोरर

गैस और एसिडिटी से परेशान हैं तो छुटकारा दिलाएंगे ये 4 योगासन

योग की सहायता से आप गैस और एसिडिटी की समस्या से पूरे तरीके से निजात पा सकते है, तो आइए आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए ऐसे योगासनों के बारे में बताते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या आजकल बहुत ही आम है. यह एक ऐसी समस्या है जिससे न सिर्फ बूढ़े लोग, बल्कि युवा भी परेशान रहते हैं. यह गलत खानपान या समय पर न खाने जैसे कारणों की वजह से पैदा हो जाती है. इससे निजात पाने के लिए कई लोग तो तुरंत दवाई ले लेते हैं या फिर गैस की समस्या की वजह से अधिक समय तक खाना ही नहीं खाते, जोकि एकदम गलत है. वैसे योग की सहायता से इस परेशानी से पूर्ण रूप से इससे निजात पायी जा सकती है, तो आइए आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए ऐसे योगासनों के बारे में बताते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

मत्स्यासन करें मत्स्य का अर्थ है मछली. इस आसन में शरीर को मछली की तरह बनाना होता है, इसलिए इसे मत्स्यासन कहा जाता है. इसके लिए आप जमीन पर पद्मासन लगाकर बैठ जाएं. फिर कमर को जमीन से उठाकर सिर को इतना पीछे लेकर जाएं कि सिर का ऊपरी भाग जमीन से चिपक जाए. अब दाएं हाथ से बाएं पैर का अंगूठा पकड़ें. फिर बाएं हाथ से दाएं पैर का अंगूठा पकड़ें. अब अपने घुटनों को जमीन से लगाकर कमर को ऊपर उठाएं, जिससे आपके घुटने और सिर ही जमीन को छू सके. इस आसन का नियमित अभ्यास करने से गैस और असिडिटी की समस्या में राहत मिलती है और कब्ज दूर होकर भूख बढ़ती है. यह पाचन शक्ति को भी बेहतर बनता है. सर्वांगासन करें इस आसन से शरीर के सारे अंगों की एक्सरसाइज एक साथ ही हो जाती है, इसलिए इस आसन को सर्वांगासन कहा जाता है. इसके लिए जमीन पर कमर के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को शरीर से चिपका कर रखें. इसके बाद दोनों पैरो को धीरे-धीरे ऊपर को उठाएं. फिर पूरे शरीर को गर्दन से समकोण बनाते हुए सीधा रखें. अब चिन को चेस्ट से लगाएं. इसके बाद कम से कम 10 बार गहरी सांसें लें और धीरे-धीरे पैरों को नीचे ले आएं. इस आसन से शरीर का पूरा विकास होता है और थायरॉयड ग्रंथियों की क्रियाशीलता बढ़ती है. इसको रोजाना करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पाचन शक्ति भी बढ़ती है. इससे गैस और असिडिटी की समस्या से राहत मिलती है.

उत्तानपादासन करें इसको करने के लिए आप सीधे होकर ऐसे लेट जाएं और पेट को ऊपर की तरफ रखें. फिर अपने दोनों हाथों को शरीर से चिपकाकर सीधा रखें और हथेलियों से जमीन को टच करें. अब एक-दो मिनट तक इसी पोजीशन में रहें और सांस भरते हुए दोनों पैरों को सीधा ऊपर की ओर उठाएं. अब सिर को जमीन पर रखें. फिर पैरों को 90 डिग्री के कोण में ऊपर की तरफ रखें. थोड़े वक्त तक इसी पोजीशन में रहें. फिर धीरे-धीरे सांसों को बाहर छोड़ते हुए पहले वाली स्थिति में लौट आएं. इस आसन को करने से पेट, पैर और कमर मजबूत और पुष्ट बनते हैं. इसको नियमित करने से अपच और गैस्ट्रिक की समस्या भी दूर होती है.

भुजंगासन करें इसको करने के सबसे पहले मुंह को नीचे की तरफ करके पेट के बल लेट जाएं. फिर शरीर को एकदम ढीला छोड़ दें. अब हथेलियों को कंधों और कोहनियों के बीच वाली जगह पर जमीन पर रखे और नाभि से आगे के हिस्से को धीरे-धीरे सांप के फन की तरह ऊपर उठाएं. फिर पैर की उंगलियों को पीछे की ओर खींचें, जिससे उंगलियां जमीन को छूएं. इस अवस्था में थोड़ी देर रुकें. इसको कम से कम 4 बार दोहराएं. इस आसन को रोजाना करने से पेट में गैस, कब्ज की समस्या दूर होती है. इसके साथ ही यह गर्दन, कंधे, मेरुदंड से जुड़ी समस्याएं से भी निजात दिलाता है.

दांतों का रंग खोलता है आपकी सेहत का राज, जानें क्या है आपका हाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget