एक्सप्लोरर

Health Tips: क्या आप भी चाय-कॉफी से करते हैं अपने दिन की शुरुआत? तो हो जाएं सावधान, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Tea Coffee For Health: जानते हैं कि, आखिर क्यों आपको अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी (जिसमें कैफीन होती है) से नहीं करनी चाहिए, और इससे आपकी सेहत पर क्या असर पड़ सकता है. 

Tips For Good Health- हम में से लगभग 95 फीसदी लोग ऐसे होंगे जिनके दिन की शुरुआत एक कप चाय (Tea) या कॉफी (Coffee) से होती है. जब तक सुबह की चाय या कॉफी न मिले तब तक उठना और काम करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. सेहत के लिहाज से यह आदत अच्छी नहीं मानी जाती है. सुबह उठते ही खाली पेट चाय या कॉफी पीने की आदत आपके ब्लड प्रेशर (Blood Pressure), हार्ट रेट और ब्रीदिंग रेट पर असर डाल सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह उठते ही चाय-कॉफी या सिगरेट जैसी चीज़ों का इस्तेमाल करना गलत आदत है. आइए जानते हैं कि, आखिर क्यों आपको अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी (जिसमें कैफीन होती है) से नहीं करनी चाहिए, और इससे आपकी सेहत पर क्या असर पड़ सकता है. 
 
दिन की शुरुआत चाय-कॉफी से करने से उठाने पड़ सकते हैं ये नुकसान
 
1 सुबह की चाय-कॉफी ब्लड शुगर को बढ़ाती है
अपने दिन की शुरुआत चाय (Tea) या कॉफी (Coffee) के सेवन से करने का सीधा असर ब्लड शुगर पर पड़ता है. इसकी उत्तेजकता ब्लड शुगर को बढ़ाती है और कोशिकाओं को शून्य पोषण प्रदान करती है. इसके अलावा सुबह की चाय या कॉफी बॉडी के एसिड-एल्कलाइन के संतुलन को बाधित करके मतली जैसी समस्याओं को बढ़ाती है. इसलिए सुबह की चाय या कॉफी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है. 
 
भूख कम करती है चाय-कॉफी
सुबह उठते ही चाय या कॉफी का सेवन, आपकी भूख को कम करता है. इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, और ज्यादा समय तक भूखे रहने से शरीर में कैलोरी (Calories) की कमी हो जाती है, और इसी कमी के चलते लोग ओवरईटिंग (Overeating) कर लेते हैं जिसकी वजह से आगे चलकर समस्या पैदा हो सकती है, और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.
 
चाय-कॉफी मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है
दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करने से आपकी भूख कम या खत्म ही हो जाती है, ऐसी स्थिति में कुछ भी खाने का मन नहीं करता है. यह आदत मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को धीमा करता है साथ ही पाचन तंत्र पर भी सीधा असर डालता है. वहीं सुबह के वक्त हेल्दी नाश्ता करना आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ा सकता है.
 
गैस्ट्रिक समस्या बढ़ सकती है
खाली पेट चाय या कॉफी गैस्ट्रिक समस्या (Gastric Problem) को बढ़ा सकता है, क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन होता है. खाली पेट कैफीन का सेवन करने से गैस्ट्रिक कोशिकाएं उत्तेजित होती है, जिससे हार्टबर्न और एसिड रिफ्लक्स हो सकता है. ऐसी स्थिति में शरीर पर इसका बेहद ही बुरा असर पड़ सकता है.
 
ये भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget